Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केंद्र कोचीन शिपयार्ड का निजीकरण नहीं करेगा : नितिन गडकरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोच्चि , 30 Oct 2018

Last updated on: Oct 30, 2018, 00:00 IST

केंद्र सरकार मुनाफे में चल रही कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) का निजीकरण नहीं करेगी। जहाजरानी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यहां मंगलवार को देश के सबसे बड़े शुष्क गोदी की आधारशिला रखने के दौरान यह बात कही। गडकरी ने कहा, "हम किसी लाभप्रद संस्थान का निजीकरण नहीं करेंगे। हम कभी भी निजी व्यक्ति को इसे खरीदने की अनुमति नहीं देंगे, क्योंकि सीएसएल अच्छा मुनाफा कमा रही है।"कोचीन शिपयार्ड के शुष्क गोदी में कुल 1,799 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। यह 310 मीटर लंबा, 75 मीटर चौड़ा और 13 मीटर गहरा होगा।गोदी का डिजाइन इस तरह का होगा कि यहां जहाज निर्माण और मरम्मत दोनों का काम हो सके। यह गोदी अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों से लैस होगा। इसमें जल शोधन यंत्र और ग्रीन बेल्ट विकास व्यवस्था होगी। इस शुष्क गोदी के साथ कोच्चि शिपयार्ड अब विशेषज्ञ और तकनीकी रूप से आधुनिक एलएनजी कैरियर, ड्रिल जहाज, जैक अप रिग्स, बड़े ड्रेजर्स तथा भारतीय नौसेना के लिए विमान वाहकों तथा उच्च स्तरीय शोध जहाजों का निर्माण कर सकेगा।केरल के मुख्यमंत्री पिन्नराई विजयन ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार अंतर्देशीय जल परिवहन को बहुत महत्व दे रही है। केंद्रीय मंत्री की पत्नी कंचन गडकरी ने इस मौके पर अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन के लिए सीएसएल द्वारा निर्मित 500 यात्री क्षमता वाले दो जहाज भी लांच किए। इन जहाजों से एक द्वीप से दूसरे द्वीपों का संपर्क बढ़ेगा।

 

Tags: Nitin Gadkari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD