Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नन्हीं पर्यावरणविद कल्पना ठाकुर राष्ट्रीय ग्रीन ब्रेंड एंबेसडर अवार्ड से सम्मानित

नाहन में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में लाहुल की बेटी को मिला बड़ा तोहफा, प्रेस क्लब कुल्लू की ब्रेंड एंबेसडर है कल्पना ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 26 Oct 2018

Last updated on: Oct 26, 2018, 00:00 IST

लाहुल की बेटी नन्हीं पर्यावरणविद कल्पना ठाकुर को राष्ट्रीय ग्रीन ब्रेंड एंबेसडर आवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह आवार्ड कल्पना ठाकुर को नाहन में आयोजित इन्वायरमेंट एंड फोम में दिया गया। भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के सौजन्य से आयोजित इस फेस्टिवल में कल्पना ने यह आवार्ड नाहन के उपायुक्त ललित जैन के हाथों लिया है। इस आवार्ड को पाकर कल्पना वेहद खुश है।  इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कल्पना की तारीफों के पुल बांधे गए। नन्हीं कल्पना छोटी उम्र में ही हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण की अलख जगा रही है। गौर रहे कि कल्पना जहां प्रेस क्लब कुल्लू की ब्रेंड एंबेसडर है वहीं हाल ही में कल्पना  18833 फुट ऊंची खरदुंगला पीक पर 15 अगस्त को तिरंगा लहरा चुकी है। कल्पना के साथ उनके पिता अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणविद एवं ग्रीन मैन किशन ठाकुर भी खरदुंगला पीक फतह करने गए थे। इससे पहले गत वर्ष कल्पना ठाकुर मूलिंग पीक फतेह कर चुकी हैं। ग्रीन हिमालय क्लीन हिमालय और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के संदेश को पश्चिमी हिमालय में फैलाने के लिए कल्पना ठाकुर का बेहद योगदान है।  कई दर्रों को पार करने के अलावा खरदुंगला चोटी को फतह किया। प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद किशन लाल की  के घर जन्मी नन्हीं पर्यावरणविद कल्पना ठाकुर वोह शख्सियत है जो बचपन से पेड़ों को भाई मानती है और राखी बांधकर उनकी रक्षा करती है। वर्तमान में 2 वर्ष से प्रेस क्लब के हिमालय बचाओ अभियान में जुटी हुई हैं। 

पर्यावरण के क्षेत्र में इस नन्हीं पर्यावरणविद कल्पना ठाकुर को वेदराम मैमोरियल पुरस्कार के अलावा अन्य कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। कल्पना टै्रकिंग, माउंटेनरिंग, व रॉक क्लाइमिंग आदि विधाओं में भी निपुण है। पर्यावरण व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर इस बेटी में बेहद जुनून है।यही नहीं कल्पना द्वारा हिमालय की नदियों को बचाने के बारे में गांवों के लोगों और संस्थाओं को जागरूक करने का कार्य भी सराहनीय है। ताकि हिमालय की नदियां स्वच्छ रह सके और दुनिया के कई देशों को सिंचित करती रहे। प्रेस क्लब ऑफ  कुल्लू के प्रधान धनेश गौतम ने बताया कि पिछले 3 वर्षों से ग्रीन हिमालय क्लीन हिमालय का अभियान क्लब ने छेड़ रखा है। इसके तहत कुल्लू से लेकर लेह लद्दाख तक ब्रेंड एबैंसडर किशन लाल व कल्पना जागरूक कर और हिमालय की चोटियों में सफाई अभियान छेडकऱ हिमालय को ऑक्सीजन देने का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि किशन लाल व कल्पना स्वेच्छा से प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू के इस अभियान को चलाए हुए हैं। अभी इसी कड़ी में पश्चिमी हिमालय के जनताजीय जिला लाहुल-स्पीति में इस संदेश को लेकर यह साहसिक दल जा चुका है। प्रेस क्लब के चेयरमैन राजीव शर्मा ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू लेखनी के अलावा समाजिक क्षेत्र में भी बेहद सराहनीयकार्य कर रहा है और नन्हीं पर्यावरणविद कल्पना इस कार्य को बखूवी कर रही है। उधर कल्पना को यह आवार्ड मिलने से कुल्लू व लाहुल में खुशी की लहर है। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, कृषि मंत्री राम लाल मार्कंडेय सहित कई लोगों ने कल्पना को इस कामयावी के लिए बधाई दी है।

 

Tags: Award

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD