Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मुख्यमंत्री ने यमुना शरद महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पांवटा साहिब (सिरमौर) , 24 Oct 2018

Last updated on: Oct 24, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंगलवार शाम जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में तीन दिवसीय यमुना शरद महोत्सव में भाग लेते हुए इस उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के संवाहक हैं, जिन्हें संरक्षित रखने के लिए सभी को योगदान देना चाहिए। इन मेलों व त्यौहारों के माध्यम से न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षण मिलता है, बल्कि लोगों के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र भी बनते हैं।जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर पावंटा साहिब अस्पताल में बिस्तरों की क्षमता 100 से बढ़ाकर 150 करने और चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टॉफ के रिक्त पदों को भरने की घोषणा की। उन्होंने यह भी घोषणा की प्रदेश सरकार वाल्मिकी बस्ती के नाले को ढकने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।उन्होंने इस दौरान यमुना शरद महोत्सव आयोजन समिति की ओर से प्रकाशित की गई स्मारिका का विमोचन भी किया।स्थानीय विधायक सुख राम चौधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न विकास मांगों का विस्तृत विवरण दिया।सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक सुरेश कश्यप, उपाध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी और राज्य भाजपा महासचिव चंदर मोहन ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD