Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

आटे दी चिड़ी ने भरी दर्शकों के दिल तक सफल उड़ान

तेग प्रोडक्शंस की फिल्म 18 अक्टूबर को हुई रिलीज़ आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Oct 2018

Last updated on: Oct 18, 2018, 00:00 IST

आजकल पंजाबी मनोरंजन जगत सफलता के सुनहरे समय में चल रहा है। हर हफ्ते कई नयी फिल्में रिलीज़ हो रही हैं। पर उनमें कुछ ही ऐसी फिल्में होती हैं जो दर्शकों के दिलो-दिमाग पर तुरंत प्रभाव करती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है नीरू बाजवा और अमृत मान की 'आटे दी चिड़ी जो 18 अक्टूबर को रिलीज़ हुई।  यह फिल्म अपनी घोषणा से ही मुख्य किरदार में अमृत मान और नीरू बाजवा की नयी जोड़ी को लेकर सुर्ख़ियों का हिस्सा रही है। इन दोनों ही प्रतिभावान सितारों के साथ साथ फिल्म में कई प्रसिद्ध कलाकार हैं जैसे कि पंजाबी सिनेमा के अनुभवी अभिनेता सरदार सोही, गुरप्रीत घुग्गी, बीएन शर्मा, करमजीत अनमोल, निर्मल ऋषि, हार्बी सांघा, निशा बानो, प्रीतो साहनी, बलवीर बोपाराय, दिलावर सिद्धू, प्रकाश गाधू और अनमोल वर्मा। ‘आटे दी चिड़ी’ पंजाब के मुद्दों को कोमलता से हास्यपूर्ण अंदाज़ में प्रस्तुत करती हुई एक कहानी है। यह फिल्म दर्शकों के लिए एक हंसी-ठहाकों का त्यौहार लाने का वादा करती है। फिल्म का निर्देशन किया है हैरी भट्टी ने और इसकी कहानी लिखी है राजू वर्मा ने। इसकी शूटिंग पंजाब और कनाडा में की गयी है।इस प्रोजेक्ट के निर्माता हैं तेग प्रोडक्शंस  के चरनजीत सिंह वालिया और तेगबीर सिंह वालिया और जीआरएस छीना (कैलगरी, कनाडा) इसके सह-निर्माता हैं। तजिंदर सिंह, एक उत्साहित दर्शक ने कहा, "मैंने इस फिल्म का बहुत आनंद लिया।  इस में सब कुछ है कहानी, कॉमेडी और इमोशन।  यहाँ तक कि फिल्म जो सन्देश देना चाहती थी वो भी बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है।  मैं तो सभी से यही कहूंगा कि अपने पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने जाएं और इसके मज़े लें। "गुरप्रीत कौर, एक और दर्शक ने बताया,"फिल्म की कहानी से खुद को जोड़ पाई। क्यूंकि हम वाकई अपने रंगले पंजाब को भूलकर विदेशों को जाने की होड़ में लगे हैं।  मुझे इस बात की बेहद ख़ुशी है कि इस फिल्म ने एक बहुत ही अच्छा सन्देश बहुत आराम से कोमलता से दर्शकों तक पहुंचाया है कि किसी भी काम की शुरुआत अपने ही घर से होती है।  

हम सभी को अपनी मातृभूमि को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ न कुछ करना ही चाहिए।  मुझे नीरू बाजवा का किरदार बेहद पसंद आया और अमृत मान वाकई पंजाबी सिनेमा के अगले सुपरस्टार हैं। "इस मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा नीरू बाजवा ने कहा,"हम दर्शकों की प्रतिक्रिया देख कर बहुत खुश और अभिभूत हैं।  आज ऐसा लग रहा है मानो हमारी मेहनत रंग ला गयी हो।  आटे दी चिड़ी मेरे दिल के बहुत करीब है और मेरी ज़िंदगी के भी बहुत करीब है।  तो यह देख कर बहुत ख़ुशी मिल रही है की हमारी फिल्म लोगों का मनोरंजन करने में सफल हो पायी है। लोगों की प्रतिक्रियाएं बहुत प्रेरणादायक हैं। मैं सभी की बहुत शुक्रगुज़ार हूँ। "इस फिल्म से मुख्य अभिनेता के रूप में अपने सफर की शुरुआत कर रहे अमृत मान बहुत उत्साहित दिखे।  उन्होंने कहा,"अपने आप को बड़े परदे पर देखना बहुत अच्छा अनुभव रहा। मैं भगवान का बहुत शुक्रगुज़ार हूँ कि मुझे इस तरह का मौका नसीब हुआ।  मुझे दर्शकों के लगातार प्यार भरे संदेश मिल रहे हैं।  आटे दी चिड़ी हमने  सच्चे दिल से और मेहनत से बनाई है और अब लग रहा है की हमारी कोशिश सफल हो गयी है।  मैं बस लोगों से एक विनती करूंगा की जिसने भी यह फिल्म अभी नहीं देखी है, अपने नज़दीकी सिनेमा घर में जाइये और इसे ज़रूर देखिये। "हमारे लिए यह प्रोजेक्ट गणित और हिसाब किताब नहीं है। हमारे लिए ज़्यादा ज़रूरी यह था कि हम अपने दर्शकों से, उनके दिल से भी जुड़ सकें। हमने इस फिल्म में अपनी पूरी जान लगाई है और जिस प्रकार की प्रतिक्रियाएँ हमें मिल रही हैं वो हमारी उम्मीद के परे हैं।  हम  भगवान् का और उन सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं  जिन्होंने हमें इस सफर में मदद की है, हौसला दिया है और साथ खड़े रहे हैं।  बस ऐसे ही हमें और आटे दी चिड़ी को प्यार देते रहिये ताकि हम ऐसी ही फिल्में बनाकर आप सबका मनोरंजन कर सकें",तेग प्रोडक्शंस के चरनजीत सिंह वालिया और तेगबीर सिंह वालिया ने कहा।  'आटे दी चिड़ी' 18 अक्टूबर को विश्वभर में रिलीज़ हो चुकी है।  

 

Tags: Pollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD