Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

निकाय चुनाव : जम्मू में उमड़ी भीड़, घाटी में सुस्त रफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू/श्रीनगर , 10 Oct 2018

Last updated on: Oct 10, 2018, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर में हो रहे दूसरे चरण के नगरपालिका चुनाव में अलगाववादियों के चुनाव बहिष्कार के आह्वान पर बुधवार को जम्मू के छह जिलों में मतदान के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं।वहीं, घाटी में कमोबेश पहले चरण में हुए चुनाव जैसी स्थिति ही हैं। कश्मीर घाटी के सात जिलों में मतदान करने के लिए इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए।जम्मू में सुबह छह बजे से शुरू हुए मतदान के लिए उत्साही मतदाता कतारों में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं घाटी में स्थिति बिल्कुल उलट है।सुबह आठ बजे तक जम्मू के आठ संभागों-रियासी जिले में 16.6 प्रतिशत, किश्तवाड़ में 15.3 प्रतिशत, डोडा में 12.6 प्रतिशत, रामबन में 12.4 प्रतिशत, उधमपुर में 10.3 प्रतिशत और कठुआ में 17.2 फीसदी मतदान हुआ।घाटी में पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी मतदान प्रतिशत कम है।सुबह आठ बजे तक श्रीनगर में पहले दो घंटों में 0.2 प्रतिशत, कुपवाडा में 2.1 प्रतिशत, बारामूला में 1.1 प्रतिशत, बांदीपोरा में 4.3 प्रतिशत और अनंतनाग में 0.4 प्रतिशत मतदान हुआ।कुलगाम जिले के फ्रिसल नगरपालिका वार्ड में एक अकेला उम्मीदवार निर्विरोध रूप से निर्वाचित हो गया है।बडगाम में भी बीरवाह नगरपालिका वार्ड में भी एकल उम्मीदवार उम्मीदवार निर्विरोध रूप से निर्वाचित हो गया।रामबन जिले में सुबह वोट देने के बाद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आजाद सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।जम्मू क्षेत्र के कठुआ, उधमपुर, किश्तवाड़, रियासी, डोडा, रामबन जिले और कश्मीर के अनंतनाग, कुपवाड़ा, श्रीनगर, बारामुला, बांदीपोरा, बडगाम और कुलगाम जिलों के लिए हो रहे चुनाव के लिए 1,029 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मुख्यधारा के राजनीतिक दलों नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्‍सवादी (माकपा), डेमोक्रेटिक पार्टी नेशनलिस्ट (डीपीएन) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) ने चुनाव का बहिष्कार किया है।अलगाववादियों ने उन इलाकों में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है, जहां घाटी में मतदान निर्धारित है। आतंकवादियों ने चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को धमकियां दी हैं और मतदाताओं से चुनाव प्रक्रिया से दूर रहने के लिए कहा है, मतदान शाम सात बजे समाप्त होगा।पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू एवं कश्मीर में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के समय कार्यक्रम को सुबह सात बजे के बजाय सुबह छह बजे से शुरू करने पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने ट्वीट किया, “मतदान केंद्र सुबह छह बजे से क्यों खुल रहे हैं? अगर मुझे साजिश के सिद्धांतों पर विश्वास होता तो मैं करूंगा क्योंकि शुरुआती घंटे में कितने मतदाता मतदान ेक लिए आए इसकी पुष्टि करने के लिए आसपास पत्रकार नहीं होंगे।”बुधवार के चुनाव के लिए कुल मतदाता 3,46,980 है, जिनमें से जम्मू में 1,28,104 और घाटी में 2,18,876 हैं।मतदान अधिकारी ने कहा, “मतदाताओं के बीच फोटो मतदाता पर्चियां वितरित की गई ताकि उन्हें उनके मतदान केंद्र के बारे में सूचित किया जा सके। सुचारू, निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से चुनाव सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किया गया है।”बुधवार के चुनाव के लिए कुल मतदाता 3,46,980 है, जिनमें से जम्मू में 1,28,104 और घाटी में 2,18,876 हैं।मतदान अधिकारी ने कहा, “मतदाताओं के बीच फोटो मतदाता पर्चियां वितरित की गई ताकि उन्हें उनके मतदान केंद्र के बारे में सूचित किया जा सके। सुचारू, निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से चुनाव सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किया गया है।”

 

Tags: ECI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD