विधान सभा हल्का खरड़ के गांव गांव जा कर लोगों की समस्याएं सुन कर हल करवाने के लिए यतनशील मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्द्र सिंह की पूर्व ओ.एस.डी. बीबी लखविन्दर कौर गरचा ने हल्के के घाट क्षेत्र (माजरी ब्लॉक) के गांवों की टूटी फूटी लिंक सड़कों की समस्या को काफी गंभीरता से लिया है। गांवों के लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रही लिंक सड़कों के बारे मे बातचीत करते हुए बीबी गरचा ने कहा कि वे घाट क्षेत्र की इन टूट चुकी लिंक सड़कों की हालत का सुधार करवा कर ही चैन की सांस लेंगे। इस काम के लिए वे छोटे से छोटे अधिकारी से लेकर संबंधित विभाग के मंत्री तक पहुंच करेंगे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीबी गरचा ने कहा कि माजरी ब्लॉक की लिंक सड़कों की हालत काफी ज्यादा दयनीय हो चुकी है। पिछली बरसात के मौसम में गांवों के लोगों ने इन सड़कों के कारण काफी परेशानियां झेलीं है। गांवों के लोगों में सोहन सिंह सरपंच रतवाड़ा साहिब, अमनदीप सिंह, सुखदेव सिंह, हरपाल सिंह, धरमिन्द्र सिंह, जसवीर सिंह पैंतपुर, रविन्द्र सिंह रवि पैंतपुर पूर्व ब्लॉक संमति मैंबर, रणधीर सिंह पलहेड़ी आदि ने बीबी गरचा के ध्यान में लाया कि इन सड़कों के हल के लिए तुरंत प्रयास किये जायें। बीबी गरचा ने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि खरड़ हल्का उनके परिवार की भांति है और वे हल्के के लोगों की समस्याएं हल करवाने के लिए हर समय तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि इन लिंक सड़कों की हालत में सुधार लाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किये जायेंगे तथा लोगों को राहत दिलाई जायेगी