Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

इलेक्ट्रोनिक और औद्योगिक नियंत्रण में छाए हरियाणवीं युवा

भारत कौशल प्रतियोगिता में हरियाणा ने दो स्वर्ण सहित जीते कुल 10 पदक, अब रूस के कजान में करेंगे अब अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Oct 2018

Last updated on: Oct 08, 2018, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारत कौशल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले युवाओं को बधाई देते हुए कहा है कि हमारी सरकार ने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की तर्ज पर हरियाणा कौशल विकास निगम गठित किया था जिसके अब सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। हरियाणा कौशल विकास निगम ने युवाओं को नई तकनीक सीखने में विशेष मदद की है जिसके कारण आज हमारे युवा अपने कौशल का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।हरियाणा के कौशल, विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री विपुल गोयल ने भी पदक विजेताओं को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि ये युवा कजान में होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता में भी अपने हूनर का अभूतपूर्व प्रदर्शन करके हरियाणा और भारत का नाम रोशन करेंगे। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा उक्त वर्गों में स्वर्ण पदक विजेता को एक लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 75,000 रुपये तथा कांस्य पदक विजेता को 50,000 रुपये की राशि दी जाएगी।उल्लेखनीय है कि हरियाणा के युवाओं ने अब इलेक्ट्रोनिक्स और औद्योगिक नियंत्रण जैसे विभिन्न कौशल में देशभर में अपनी धाक जमा दी है। अब ये युवा रूस के कजान में 2019 में होने वाले ‘युवा विश्व कौशल ओलंपिक’ में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे और विश्वभर में अपने कौशल की धाक जमाएंगे। 

दरअसल नई दिल्ली में आयोजित भारत कौशल प्रतियोगिता में हरियाणवीं युवाओं ने दो स्वर्ण पदक सहित कुल दस पदक हासिल किए हैं। इस प्रतियोगिता में 27 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 400 से अधिक युवाओं ने भागीदारी की थी जिन्होंने 46 स्किल्स, 10 पारंपरिक व 4 डैमो स्किल्स में अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके अलावा पहली बार लोकनिर्माण विभाग के लोगों के लिए 10 स्किल्स में क्षमताओं का ओलंपिक यानि एबिओलंपिक्स का भी आयोजन किया गया। हरियाणा की ओर से हरियाणा कौशल विकास मिशन ने पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यह पहला अवसर है जब हरियाणा के युवाओं ने गलोबल लेवल की कौशल प्रतियोगिता में अद्वितीय हूनर का परिचय दिया है।इसमें हरियाणा के मनोज कुमार ने इलेक्ट्रोनिक्स व राहुल ने औद्योगिक नियंत्रण के वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। इसी प्रकार, रोहित ने  कुकिंग में, राहुल जांगड़ा ने  रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडिशनिंग में रजत पदक हासिल किए। नीरज मखीजा ने इलेक्ट्रोनिक्स में, गुलशन सिंह ने आईटी एसएसबी, कर्तव्य सैनी ने पेंटिंग व डेकोरेशन में, जगत यादव ने रेस्टोरेंट सर्विस में, रितेश यादव ने वेब-डिजाइन एवं टेक्नोलॉजी तथा विनोद को प्लंबिंग एवं हिटिंग वर्ग में कांस्य पदक मिला। इनके अलावा, प्रिंस कुकिंग में, कुनाल जैन इलेक्ट्रोनिक्स में तथा रोशन कुमार पेंटिंग वर्ग में मैडलियन रहे। स्वर्ण व रजत पदक जीतने वाले इन युवाओं को कजान (रूस) में होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता 2019 में भाग लेने से पूर्व अंतरराष्ट्रीय स्तर का सर्वश्रेष्ठï प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

तीन पायदान पार करके बने हैं कौशल चैंपियन

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तक पहुंचने वाले हरियाणा के इन युवाओं ने परीक्षाओं के तीन पायदान पार किए हैं। प्रथम पायदान के तहत 14 से 16 मार्च, 2018 तक जोनल लेवल कंपीटिशन में हिस्सा लिया जिसमें कुल 809 प्रतिभागियों ने आवेदन किया था। हरियाणा की विभिन्न जोनल आईटीआई में 388 उम्मीदवार शामिल हुए। कुल 121 उम्मीदवारों ने प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया। इन्होंने 26 से 28 अप्रैल 2018 तक गुरुग्राम व कुछ अन्य स्थानों पर हुए स्टेट लेवल कंपीटिशन में भागीदारी की। इसमें कुल 202 प्रतिभागी 19 कौशलों में शामिल हुए जिनमें से 39 प्रतिभागियों को विजयी घोषित किया गया। जोनल, स्टेट व रिजनल लेवल पर जीत कर आगे आने वाले युवाओं को मारुति सुजुकी, नासकॉम, एसएससी, आईएचएम पुसा, फेस्टो, सैमसंग, टोयोटा, एम्टेक, एसवीएसयू इत्यादि संस्थानों में 37,000 घंटे से ज्यादा समय का गहन प्रशिक्षण दिया गया। 

 

Tags: Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD