Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत

 

बेटी हो या बेटा, बच्चा स्वस्थ होना चाहिए : सानिया मिर्जा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Sep 2018

Last updated on: Sep 30, 2018, 00:00 IST

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अगले महीने मां बनने वाली हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपने अजन्मे बच्चे के लिंग की नहीं, बल्कि उसके अच्छे स्वास्थ्य की चिंता है, जिसके लिए वह प्रार्थना करती हैं।सानिया ने एक बयान में कहा, “मैं होने वाली मां के रूप में मैं सिर्फ अपने होने वाले बच्चे को ही नहीं, बल्कि सभी बच्चों को यह महत्वपूर्ण संदेश देना चाहूंगी कि अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करो, चाहे वह कितना भी मुश्किल या साधारण व्यक्ति की पहुंच से बाहर ही क्यों न हो, और खुद पर भरोसा करो।”सानिया ने एक बयान में कहा, “और जहां तक मेरे बच्चे का सवाल है तो मैं आशा करती हूं और इसके लिए प्रार्थना करती हूं कि वह एक स्वस्थ बच्चा हो। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह लड़का है या लड़की है, जो कि कुछ लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।”उन्होंने कहा, “इसके अलावा मैं उससे कहना चाहूंगी कि खुद पर भरोसा करो और हमेशा याद रखो कि जो तुम करना चाहो उसे करने की तुम्हें आजादी है। लेकिन इस समय मैं केवल अपने बच्चे की स्वास्थ्य की चिंता कर रही हूं।”सानिया ने अपने अजन्मे बच्चे को यह दिल छूनेवाला संदेश एक वीडियो के जरिए दिया है, जिसे कल्चर मशीन की डिजिटल चैनल बल्श ने केलोग्स इंडिया की भागीदारी में बनाया है।सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से साल 2010 में शादी की थी।

 

Tags: Sania Mirza

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD