Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

नरेंद्र मोदी ने वोट के लिए सैनिकों की शहादत का इस्तेमाल किया : रणदीप सुरजेवाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Sep 2018

Last updated on: Sep 28, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सैनिकों की शहादत का इस्तेमाल वोट के औजार के रूप में करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी बरसी पर ‘पराक्रम पर्व’ मनाने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। सरकार ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार सैन्य कार्रवाई की बरसी पर सैन्य बल के शौर्य और शहादत की याद में 28-30 सितंबर को पराक्रम पर्व मनाने का फैसला किया। कांग्रेस का कहना है कि 2016 की कार्रवाई ऐसी नहीं है कि यह पहली बार हुई है, बल्कि अतीत में भी इस तरह की कई सर्जिकल स्ट्राइक की गई है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “हमें अपनी सेना पर गर्व है कि इसने पिछले दो दशक से अधिक समय से खासतौर से 2000 के बाद से अनेक सर्जिकल स्ट्राइक किए हैं, जिनमें 21 जनवरी, 2000 (नीलम नदी के पार नडाला इन्क्लेव), 18 सितंबर, 2003 (पुंछ का बरोह सेक्टर), 19 जून, 2008 (पुंछ का भट्टल सेक्टर), 30 अगस्त से लेकर एक सितंबर, 2011 (केल की घाटी में नीलम नदी के पार शारदा सेक्ट), छह जनवरी, 2013 (सावन पात्रा चेकपोस्ट), 27-28 जुलाई, 2013 (नाजापीर सेक्टर), 14 जनवरी, 2014 (सेना प्रमुख जनरल विक्रम सिंह का बयान, जिसमें 23 दिसंबर, 2013 को सर्जिकल स्ट्राइक करने की बात का जिक्र), 28-29 सितंबर, 2016 (डीजीएमओ का बयान) उल्लेखनीय हैं।”

उन्होंने केंद्र सरकार पर राष्ट्र की सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाया और कहा कि इस सरकार के 52 महीने के शासन के दौरान सिर्फ जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद में 414 सुरक्षाकर्मियों और 259 गैर-सैनिकों की जानें गईं। उन्होंने कहा कि मोदी यह स्वीकार करें कि वह सीमा की सुरक्षा करने में विफल रहे हैं, क्योंकि मई 2014 से लेकर अबतक पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन करने की घटनाएं 500 फीसदी बढ़ गई हैं। कांग्रेस नेता ने सवालिया लहजे में कहा, “56 इंच का सीना कहां है, क्योंकि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 3,000 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।” उन्होंने कहा कि सरकार ने रक्षा बजट को घटाकर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.58 फीसदी करके सैन्य बल के साथ सौतेला व्यवहार किया गया, क्योंकि रक्षा बजट 1962 के बाद सबसे कम है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार ने रक्षा मामले की संसद की स्थाई समिति की उस रिपोर्ट को नजरंदाज किया है, जिसमें यह खुलासा किया गया है कि सेना के 68 फीसदी उपकरण पुराने हो गए हैं, क्योंकि आपातकालीन हथियार खरीदने के लिए कोई पैसा नहीं है।

 

Tags: Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD