आज यहां बुद्धवार को गोवा प्रैस एकरीडीटेशन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए पंजाब सरकार के सूचना और लोक संपर्क विभाग के डायरैक्टर अनिन्दिता मित्रा के साथ मुलाकात की।डायरैक्टोरेट ऑफ पब्लिक रिलेशनज़ द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्रदान की जा रही सेवाओं जैसे मैडीकल, बीमा, पार्किंग, बस और रेल यात्रा की सहूलतों संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। मीटिंग के दौरान सदस्यों द्वारा प्रैस एकरीडीटेशन रूलों और अन्य मुद्दों संबंधी पूछे गये प्रश्नों की सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा विस्तार सहित जानकारी दी गई। दोनों पक्षों के सदस्यों की चर्चा का मुख्य मुद्दा इन्टरनेट युग की चुनौती रहा।श्रीमती मित्रा ने सुझाव दिया कि दो या और ज्यादा सरकारी विभागों के मध्य ऐसा विचार-विमर्श नियमित तौर पर होना चाहिए।गोवा और पंजाब के मान्यता प्राप्त पत्रकारों के मध्य पंजाब भवन, चंडीगढ़ में अनौपचारिक मुलाकात की गई जहां पत्रकारिता से संबंधित मुद्दों से अवगत करवाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा पंजाब के मीडिया ऑप्रेशनों के विभिन्न पक्षों में गहरी रूचि दिखाई गई। पंजाब और गोवा में मीडिया को पेश चुनौतियांं इस विचार- विमर्श का मुख्य मुद्दे थे।इससे पहले लोकमत के संपादक और कमेटी के चेयरपरसन श्री राजू नायक और डायरैक्टर ऑफ इन्फारमेशन एंड पब्लिसिटी गोवा-कम-मैंबर सचिव जी.पी.ए.सी के नेतृत्व में जी.पी.ए.सी प्रतिनिधिमंडल के 11 सदस्यों ने पंजाब विधानसभा का दौरा किया और विधानसभा मीडिया गैलरी के प्रबंधों और सिटिंग प्लान में रूचि दिखाई।यह प्रतिनिधिमंडल जो 25 सितम्बर को पंजाब आया था, अमृतसर में अटारी वागा सरहद पर झंडा उतारने की रस्म देखने के उपरांत 28 सितम्बर को अपने दौरे को समाप्त करेगा।