Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सरकार की अनुमति के बिना ऑफसेट साझेदार चुना नहीं जा सकता : कपिल सिब्बल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Sep 2018

Last updated on: Sep 25, 2018, 00:00 IST

राफेल विमान सौदा मामले में नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला जारी रखते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि रक्षा खरीद नियमों के मुताबिक, ऑफसेट साझेदार को केवल भारत सरकार की अनुमति से ही चुना जा सकता है और मोदी सरकार इस मामले में ‘झूठ’ बोल रही है। कांग्रेस ने इसके साथ ही सरकार से इस पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा कि उसने सरकारी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के स्थान पर इस क्षेत्र में नई कंपनी को कांट्रैक्ट देने के मामले में एक निजी कंपनी को ऑफसेट कांट्रैक्ट देने के संबंध में नियमों का उल्लंघन नहीं किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा, “रक्षा खरीद प्रक्रिया (डीपीपी) 2013/2016 से बिलकुल स्पष्ट होता है कि ऑफसेट साझेदार को रक्षा मंत्रालय और मंत्रालय की रक्षा अधिग्रहण इकाई के मूल्यांकन और जांच के बिना नहीं चुना जा सकता।”उन्होंने कहा, “क्यों डीपीपी उल्लंघन में सभी नियमों और प्रक्रियाओं को ताक पर रख दिया गया? डीपीपी सभी खरीद प्रक्रियाओं के लिए मुख्य दस्तावेज है। जी2जी खरीद समेत सभी रक्षा उपकरण खरीद, डिफेंस ऑफसेट मैनेजमेंट विंग (डीओएमडब्ल्यू) द्वारा ऑफसेट साझेदार की जांच व मूल्यांकन को जरूरी बनाता है, ताकि ऑफसेट कांट्रैक्ट में चुनाव व क्रियान्वयन में सरकार की जवाबदेही व निगरानी बनी रहे।”

सिब्बल ने कहा, “क्या इस प्रक्रिया को छोड़ कर आगे बढ़ा गया या रक्षामंत्री ने इसे जानबूझकर दरकिनार कर दिया।” उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को यह सबूत दिखाने की जरूरत है कि उन्होंने ऑफसेट पार्टनर के रूप में रिलायंस डिफेंस का चुनाव डीपीपी ऑफसेट दिशानिर्देश के आधार पर किया है। सिब्बल ने कहा, “अगर कोई सबूत नहीं है तो इसका अर्थ है कि पूरा राफेल सौदा रक्षा खरीद प्रक्रिया का उल्लंघन है..रक्षा मंत्री झूठ बोलतीं हैं जब वह कहती हैं कि ऑफसेट पार्टनर के चयन में सरकार की कोई भूमिका नहीं थी।”उन्होंने कहा कि डीपीपी 2016 के अनुसार, सरकार को ऑफसेट पार्टनर का चुनाव करने के वक्त प्रत्येक कदम में इससे संबंधित बदलाव के बारे में निश्चित ही बताना था। सिब्बल ने कहा, “इस निजी कंपनी में क्या विशेषता थी जिसके साथ एचएएल के स्थान पर करार किया गया? बिना प्रधानमंत्री के दिशानिर्देश के, दसॉ एविएशन जैसी एक व्यवसायिक कंपनी ने ऑफसेट पार्टनर के रूप में बिना अनुभव वाली एक कंपनी को चुना, जिसके पास न तो इमारत व जमीन है और ना ही कुछ और? क्या यह व्यवहार्य वाणिज्यिक निर्णय था?”मोदी के ‘ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा’ नारे पर निशाना साधते हुए सिब्बल ने कहा, “प्रधानमंत्री को अब अपना नारा बदलकर ‘न बताऊंगा, न बताने दूंगा’ कर लेना चाहिए।”

 

Tags: Kapil Sibal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD