राज्यपाल द्वारा राज्य भोज का आयोजन
Web Admin
5 दरिया न्यूज
शिमला , 04 Feb 2014
Last updated on: Feb 04, 2014, 00:00 IST
राज्यपाल उर्मिला सिंह ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र आरम्भ होने के अवसर पर गत सायं राजभवन में राज्य भोज का आयोजन किया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बी.बी.एल. बुटेल, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण श्रीमती विद्या स्टोक्स, श्री कौल सिंह ठाकुर, श्री जी.एस. बाली, श्री सुजान सिंह पठानिया, श्री ठाकुर सिंह भरमौरी, श्री मुकेश अग्निहोत्री, श्री सुधीर शर्मा, डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल एवं श्री अनिल शर्मा, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री जगत सिंह नेगी, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री रवि ठाकुर, राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष श्री कुलदीप कुमार, मुख्य संसदीय सचिव, विधायक भी इस अवसर पर उपस्थित थे।