Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

सुमित्रा महाजन ने एक राष्ट्र एक चुनाव के पक्ष में आवाज उठाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 22 Sep 2018

Last updated on: Sep 22, 2018, 00:00 IST

लोकसभाध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश में लोकसभा और विधानसभाओं का चुनाव एक साथ कराने की अवधारणा का अनुमोदन किया। लोकसभाध्यक्ष ने कहा कि बार-बार चुनाव आचार संहिता लागू होने से विकास कार्य बाधित होता है।सुमित्रा महाजन यहां कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन रीजन-4 के सम्मेलन में बोल रही थीं। सम्मेलन में हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर और गुजरात के अलावा मेजबान हिमाचल प्रदेश की विधानसभाओं के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और विधायकों ने हिस्सा लिया।उन्होंने कहा, “हम अपनी चिंताएं सामने लाने के लिए सिर्फ अपना विचार साझा कर रहे हैं। हम यहां कोई फैसला नहीं कर रहे हैं।”उन्होंने कहा, “भारत में पहले भी लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होने की प्रथा रही है। हमें इस मसले पर चिंतन करने की जरूरत है। देश में एक के बाद दूसरे चुनाव के बीच चुनाव आचार संहिता से आमतौर पर विकास की प्रक्रिया बाधित होती है और योजनाएं अटक जाती हैं।

”उन्होंने आगे कहा, “इस प्रक्रिया में बहुत ज्यादा धन खर्च होता है।”महाजन ने कहा कि समुचित बहस और संवैधानिक पहलुओं समेत सभी मसलों पर विचार करने के बाद देश को इस पर फैसला लेना है। उन्होंने कहा, “एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा से निस्संदेह धन और समय की बचत होगी, लेकिन इसके मार्ग में संवैधानिक अड़चनों का पहले समाधान करने की जरूरत है।”जम्मू एवं कश्मीर के विधानसभा अध्यक्ष निर्मल सिंह ने इस मामले में आम सहमति पर जोर दिया। गुजरात के विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यप्रसाद त्रिवेदी ने कहा कि एक साथ चुनाव से न सिर्फ धन की बचत होगी बल्कि समय भी बचेगा। हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल ने कहा कि विभिन्न निकायों के चुनाव पूरे पांच वर्ष तक जारी रहते हैं और जनप्रतिनिधियों को अपना काम करने के लिए पूरा समय नहीं मिलता है ।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव वक्त की मांग है। उधर, कांग्रेस नेता और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एक साथ चुनाव कराना असंवैधानिक और अव्यावहारिक होगा।

 

Tags: Sumitra Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD