Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

सरसों के तेल की मिलावट करने वालों के लिए काला दिन, अबोहर में पैकेजिंग फैक्ट्री और तेल का टैंकर सील, लुधियाना में उत्पादन यूनिट सील

1500 लीटर सरसों का तेल, 226 किलो देसी घी और 90 लीटर वनस्पती ज़ब्त, होशियारपुर और फरीदकोट में भी छापेमारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबोहर, लुधियाना, होशियारपुर, फरीदकोट , 11 Sep 2018

प्रारम्भिक चेतावनी के बाद भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में सरसों के तेल की मिलावटखोरी में संलिप्त व्यक्तियों पर फूड सेफ्टी टीमों ने ज़ोरदार हल्ला बोल दिया।इस संबंधी जानकारी देते हुए खाद्य और ड्रग प्रशासन कमिशनर, पंजाब श्री के.एस. पन्नू ने बताया कि अबोहर में एन.जी. तेल मिल पर छापेमारी के दौरान फाजिल्का फूड सेफ्टी टीम को 725 लीटर नकली सरसों का तेल और 352 लीटर खाद्य तेल मिला। आगामी जांच के लिए नमूने लेकर स्टाक ज़ब्त कर लिया गया। यह कारोबारी मिलावटी खाने वाले तेल को सरसों के तेल के तौर पर बेच रहा था। टीम द्वारा फैक्ट्री के पैकेजिंग हिस्से और तेल के टैंकर को सील कर दिया गया। टीम द्वारा अब ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर घरेलू इमारत में चलाई जा रही दुकान से 46 लीटर रॉयल ताज कुकिंग सामग्री भी ज़ब्त की गई।इससे पहले लुधियाना की टीम द्वारा अमरगड़ के नज़दीक एक उत्पादन इकाई को जांच के बाद सील किया गया। यह उत्पादन इकाई लुधियाना जिले में स्थापित थी जबकि गुमराह करने के लिए पैकेजिंग पता संगरूर जिले का दिया हुआ था। समूह पैकेड सामग्री जोकि तकरीबन 168 लीटर सरसों का तेल था, को ज़ब्त करके फैक्ट्री को सील कर दिया गया। खन्ना में एक फैक्ट्री में बिना मार्के का सरसों का तेल भी पाया गया।

फरीदकोट टीम द्वारा सुभाष फ्लोर मिलों की जांच के उपरांत दो विभिन्न ब्रांड का सरसों का तेल जिसमें कुल 159 किलोगा्रम के 18 बक्से धान ब्रांड के और कुल 96 किलोग्राम के 10 बक्से अन्य ब्रांड के शामिल थे। हरेक संदिग्ध सामग्री के नमूने लेकर स्टाक को कब्ज़े में ले लिया गया।कृष्णा ट्रेडरज़, होशियारपुर में से जांच के दौरान वनस्पती और देसी घी की सुगंध से बने कुल 180 किलोग्राम (10 बक्से हरेक 18 किलो) नकली देसी घी का पर्दाफाश किया गया। स्टाक को सील करके आगामी जांच के लिए देसी घी और वनस्पती के नमूने ले लिए गए। इसके अलावा मन्नत फूडज़ से कुकिंग सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए लैब को भेज दिए गए हैं।फूड सेफ्टी विंग पठानकोट द्वारा अरोड़ा ऑयल एंड फ्लोर मिल और लक्ष्मण सिंह एंड संनज़ नामक तेल की री-पैकिंग वाली इकाईयों का निरीक्षण किया गया। लक्ष्मण सिंह एंड संनज़ में 200 पीपे रसोई ब्रांड सरसों का तेल और 200 पीपे सुनेहरी कोरां सरसों के तेल के पाए गए। अरोड़ा ऑयल एंड फ्लोर मिल में तकरीबन 50 बक्से वेटर ब्रांड सरसों का तेल और 200 बक्से मशल सरसों के तेल के मिले। नमूने लेकर दोनों मिलों को स्वच्छता को बनाई रखने संबंधी जागरूक किया गया। दोनों मिलों के पास एफ.एस.एस.ए.आई. लाईसेंस नहीं था। 

 

Tags: Kahan Singh Pannu , Tandarust Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD