Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हमारे खिलाफ कार्रवाई का साहस दिखाएं अमरिंदर सिंह : प्रकाश सिंह बादल

 प्रकाश सिंह बादल
प्रकाश सिंह बादल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Sep 2018

Last updated on: Sep 09, 2018, 00:00 IST

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को चुनौती दी कि यदि अपवित्रीकरण के मुद्दे पर उनके आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो वह उनके खिलाफ किसी अदालत में मुकदमा चलाने की हिम्मत दिखाएं। बादल ने अपनी पार्टी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और गठबंधन सहयोगी भाजपा की तरफ से अबोहर कस्बे में आयोजित एक रैली में कहा, “यदि आपके पास नैतिकता और राजनीतिक साहस है, तो आप हमारे खिलाफ जो भी सबूत जुटा सकते हैं उसके आधार पर हमारे खिलाफ अदालत में जाइए।” वयोवृद्ध अकाली नेता ने कहा कि अपवित्रता के मुद्दे पर शिअद के खिलाफ ईश निंदा का अमरिंदर सिंह का आरोप “‘पवित्र गुटका’ साहिब की शपथ लेते समय झूठे वादों के जरिए किए गए उनके अपवित्रता के अपराध से लोगों का ध्यान हटाने की एक कोशिश मात्र है।”उन्होंने कहा, “अमरिंदर सिंह अपनी सरकार की सभी मोर्चो पर विफलता से जनता का ध्यान हटाने के लिए तुच्छ और नकारात्मक राजनीति में लिप्त हैं, जिसमें किसानों की ऋण माफी, नशा मुक्ति, रोजगार, और वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने जैसे मुद्दे शामिल हैं।”

वर्ष 2015 में शिअद-भाजपा सरकार के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब को अपवित्र किए जाने की घटना का जिक्र करते हुए बादल ने कहा, “गुरु ग्रंथ साहिब हमें हमारी जान से भी प्यारे हैं। हम पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मान, गरिमा और महिमा की हिफाजत के लिए लाखों बादल और लाखों सुखबीर बादल को कुर्बान कर सकते हैं। जिन लोगों ने पवित्र हरमिंदर साहिब में टैंक घुसाए और अकाल तख्त साहिब को (अमृतसर में 1984 में) नष्ट किया, वे भी क्या गुरु ग्रंथ साहिब के प्रति हमारी भावना और समर्पण को समझ सकते हैं?”गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार द्वारा गठित न्यायमूर्ति(सेवानिवृत्त) रंजीत सिंह आयोग ने पिछले महीने अपनी रपट विधानसभा में पेश की थी, जिसमें वर्ष 2015 में कोटकापुरा कस्बे में प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया गया है। आयोग ने कहा है कि पुलिस कार्रवाई बगैर उकसावे के की गई, जो अवांछित और अनावश्यक थी। पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने गोलीबारी की उचित जांच कराने और पुलिस को बल प्रयोग का आदेश देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुरुवार को मांग की थी।

 

Tags: Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD