Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

भविष्य की योजनाबंदी के लिए पंजाब के विभिन्न विभागों के साथ करेंगे मीटिंगें - राजिन्दर कौर भट्टल

मेघालय योजना बोर्ड के शिष्टमंडल द्वारा पीएसपीबी की उप-चेयरपर्सन के साथ मुलाकात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Sep 2018

Last updated on: Sep 06, 2018, 00:00 IST

राज्य के सर्व-पक्षीय विकास को यकीनी बनाने के उद्देश्य से पंजाब राज्य योजना बोर्ड द्वारा चरणबद्ध तरीके से राज्य के विभिन्न विभागों के साथ मीटिंगें की जाएंगी जिससे विभागों को पेश आ रही परेशानियों की ज़मीनी हकीकत बारे जाना जा सके और फंडों का सही प्रयोग करके आवश्यकतानुसार भविष्य की योजनाबंदी की जा सके।यह जानकारी पंजाब राज्य योजना बोर्ड (पीएसपीबी) की उप चेयरपर्सन राजिन्दर कौर भट्टल ने मेघालय योजना बोर्ड के चेयरमैन श्री लांबो मालनियन के नेतृत्व में आए शिष्टमंडल के साथ हुई मुलाकात के दौरान दी।श्रीमती भ_ल ने बताया कि वर्ष 2018 -19 के दौरान राज्य के विकास कार्यों के लिए कुल 20,661.20 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से क्रमवार 6090.40 करोड़ रुपए और 14,570.80 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी है। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान अंतर्राष्ट्रीय सीमा (पाकिस्तान) के साथ लगते जिले जैसे कि अमृतसर, फिऱोज़पुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, पठानकोट और तरन तारन, जहाँ कि विशेष किस्म की मुश्किलें हैं, के लिए ख़ास तौर पर 32.67 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

इस संबंधी और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पंजाब का योजना विभाग उन ग़ैर-सरकारी संस्थाओं (एनजीओज़) को भी फंड मुहैया करवाएगा जो शिक्षा के क्षेत्र, गरीब और जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों और पेशेवर शिक्षा, प्रसूति और बाल स्वास्थ्य संभाल, ग्रामीण क्षेत्रों में स्त्री और बाल विकास के कामों, शहरों में झुग्गी -झोंपड़ी वाले इलाकों के वातावरण सुधार और दलितों और पिछड़े वर्गों के कल्याण कार्य, नशामुक्ति, गर्भवती मांओं और बच्चों के पोषण संबंधी प्रोग्रामों आदि कामों में काम कर रहे हैं, के लिए कुल 10 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। श्रीमती भ_ल ने यह भी बताया कि 15 करोड़ रुपए जनहित में चल रहे अधूरे प्रोजेक्टों की पूर्ति के लिए दिए गए है।मीटिंग के दौरान श्री लांबो मालनियन चेयरमैन, मेघालय योजना बोर्ड ने पंजाब राज्य की तारीफ़ करते हुए कहा कि पंजाब देश के अग्रणी राज्यों में शुमार है और यहाँ चल रहे विकास कार्यों को नज़दीक से देखकर वह भी ऐसी नीतियाँ और योजनाएँ अपने राज्य में लागू करेंगे। उन्होंने नीति आयोग की तजऱ् पर राज्य के योजना बोर्डों को फिर संगठित करने बारे भी विचार साझे किये। मेघालय के इस शिष्टमंडल में डा. कृष्णा चौहान विशेषज्ञ मैंबर, अंडर सैक्रेट्री श्री आर.डी.एच खालूकी, मैंबर श्री मोनभा रवि और मैंबर श्री एनरिक जी. नौंगबर शामिल थे।इस अवसर पर दूसरों के अलावा श्री सुमित शर्मा, डायरैक्टर योजना और आर्थिक सलाहकार श्री एम.एल. शर्मा भी मौजूद थे।

 

Tags: Rajinder Kaur Bhattal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD