Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

प्रदेश में पंजाब व दिल्ली यूनिवर्सिटी की तर्ज पर प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव करवाए जाएं : दिग्विजय चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Sep 2018

Last updated on: Sep 05, 2018, 00:00 IST

प्रदेश में पंजाब व दिल्ली यूनिवर्सिटी की तर्ज पर प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव करवाए जाएं। यह बात हरियाणा के सभी छात्र संगठनों ने एकत्रित होकर पे्रसवार्ता में कही। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के आह्वान पर एमएलए होस्टल में हुई सभी छात्र संगठनों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष तौर पर हों इसके लिए विरोधस्वरूप 10 सितम्बर को विधानसभा का घेराव करेंगे। इस बैठक में इनसो, एनएसयूआई, एसएफआई, एआईएसएफ सहित 9 मुख्य छात्र संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।दिग्विजय ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि छात्रसंघ चुनावों की निष्पक्षता को खत्म करने के लिए ही अप्रत्यक्ष चुनाव करवाना चाहती है लेकिन इनसो इन चुनावों को हार्स ट्रेडिग़ का अड्डा नहीं बनने देगी। इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सभी छात्र संगठनों ने संघर्ष समीति के बैनर के नीचे प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में प्रत्यक्ष चुनाव करवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम वीसी को ज्ञापन भी सौंपे हैं।बैठक में हिस्सा लेते हुए एसएफआई प्रदेशाध्यक्ष व प्रत्यक्ष चुनाव छात्र संघर्ष समीति के संयोजक शाहनवाज ने कहा कि सरकार के अप्रत्यक्ष चुनाव कराने के मुद्दे पर सभी छात्र संगठन लामबंद होकर सरकार के इस फैसले का विरोध करते हैं और वह प्रत्यक्ष चुनाव के लिए हर संघर्ष में इनसो के साथ खड़े हैं।

एनएसयूआई की तरफ से आए प्रतिनिधि अमित कौशिक ने कहा कि प्रदेश की सरकार यह जानती है कि एबीवीपी का किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय में कोई जनाधार नहीं है। इसीलिए भाजपा सरकार चाहती है कि अप्रत्यक्ष चुनाव कराए जाएं ताकि खरीदफरोख्त कर एबीवीपी के जरिए आरएसएस और भाजपा की विचारधारा का प्रचार उच्च शिक्षण संस्थानों में किया जा सके, लेकिन सरकार के इस फैसले के विरुद्ध सभी छात्र संगठन एक हैं और छात्र संघ चुनावों में लोकतंत्र की हत्या नहीं होने दी जाएगी।दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि एबीवीपी का इस बैठक में हिस्सा न लेने से यह स्पष्ट हो जाता है कि वह भी छात्र विरोधी सरकार के षड्यंत्र में शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शन से पहले सभी छात्र संगठन प्रतिनिधि सहित वह छात्रों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मिलने के लिए समय भी मांंगेंगे ताकि छात्रों के विचारों व मांगों को सरकार तक पहुंचाया जा सके। इस बैठक में मौके पर दिग्विजय सिंह चौटाला, शाहनवाज हुसैन, अमित कौशिक, प्रिंस रंजन, रणधीर चीका और जसविंद्र खैरा ने शिरकत की।

 

 

Tags: Digvijay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD