Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे 18 जून 2026 का पंचांग : विनायक चतुर्थी पर गणेश पूजा का विशेष महत्व, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय असम के कुछ जिलों में आबादी से ज्यादा आधार नामांकन : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रिया ने जीत के साथ किया आगाज, जॉर्डन को 3-1 से हराया भजनलाल शर्मा ने खनन, न्यायिक ढांचा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसलों को दी मंजूरी स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोलकाता में गंगा घाट की सफाई में मंत्रियों के साथ जुटे सीएम सुवेंदु अधिकारी भारत और मोनाको के संबंध आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएंगे : पीयूष गोयल वडोदरा-हालोल हाईवे पर ट्रक से टकराई लग्जरी बस ; 6 लोगों की मौत, 26 घायल

 

वित्त वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए 'मौसम' परियोजना हेतु 6,00,39,297 रुपये की धनराशि अनुमोदित एवं आवंटित की गई है : डॉ. महेश शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Aug 2018

Last updated on: Aug 06, 2018, 00:00 IST

'मौसम' परियोजना के लिए 6,00,39,297 रुपये (अर्थात वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 2,80,95,532 रुपये और वित्त 2019-20 के लिए 3,19,43,765 रुपये) की धनराशि अनुमोदित एवं आवंटित की गई है। वर्ष 2017-18 के साथ-साथ वर्ष 2018-19 के पहले तीन महीनों के दौरान परियोजना के लिए व्‍यय राशि 16,75,614 रुपये है। 'मौसम' परियोजना को संस्‍कृति मंत्रालय की पहल पर सह-सदस्‍य के रूप में इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केन्‍द्र (आईजीएनसीए) और राष्‍ट्रीय संग्रहालय की अनुसंधान सहायता से प्रमुख एजेंसी के रूप में भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण द्वारा क्रियान्वित किया जाना है। इस परियोजना का उद्देश्‍य हिंद महासागर में परस्‍पर सांस्‍कृतिक, वाणिज्यिक और धार्मिक संबंधों की विभिन्‍नता के प्रलेखन के लिए पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक अनुसंधान का परितुलन करते हुए बहुआयामी हिंद महासागर 'विश्‍व' की खोज करना है। परियोजना का मुख्‍य उद्देश्‍य 'मौसम' परियोजना के अंतर्गत चिन्हित स्‍थानों को यूनेस्‍को की विश्‍व धरोहर सूची में शामिल करने के लिए परा-राष्‍ट्रीय नामांकन के रूप में शामिल करना है। वर्ष 2018-19 और वर्ष 2019-20 के लिए कार्य योजना शुरू कर दी गई है जिसमें यूनेस्‍को मुख्‍यालय में अंतर्राष्‍ट्रीय कार्यशाला, समारोह का आयोजन करना, वेब प्‍लेटफॉर्म का सृजन, क्षेत्रीय प्रशि‍क्षण कार्यक्रम तथा सीमापार नामांकन के लिए अस्‍थायी सूची बनाना जैसे कतिपय कार्यकलाप शामिल हैं। इस आशय की जानकारी संस्‍कृति राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्‍य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने आज लोकसभा में एक अतारांकित प्रश्‍न के उत्तर में दी।

 

Tags: Dr Mahesh Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD