Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

पंजाब : आप का संकट गहराया, बागी नेताओं का सम्मेलन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 02 Aug 2018

Last updated on: Aug 02, 2018, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के केंद्रीय नेतृत्व को खुली चुनौती देते हुए विपक्ष के नेता पद से हटाए गए सुखपाल सिंह खैरा ने गुरुवार को बठिंडा में एक सम्मेलन आयोजित किया। खैरा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन यह बताने के लिए आयोजित किया गया है कि पंजाब में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के पास अपने विचार रखने और इन्हें व्यक्त करने का अधिकार है। रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब विधानसभा में आप के 20 में से 11 विधायक दिल्ली में मौजूद थे जबकि अन्य विधायक सम्मेलन में शामिल हुए। खैरा ने कहा, मेरी लड़ाई पंजाब के भले के लिए है। मैं किसी पद का आकांक्षी नहीं हूं। मैं सभी पंजाबियों के लिए आवाज उठाऊंगा। प्रदेश को बादल परिवार और अमरिंदर सिंह के बुरे शासन ने बरबाद कर दिया। यह मेरी नहीं बल्कि पंजाब की लड़ाई है।

सम्मेलन में पार्टी की पंजाब इकाई के सांगठनिक ढांचे को तोड़ने का प्रस्ताव पारित हुआ तथा यह घोषणा की गई कि उसके पास राज्य की भलाई के लिए खुद निर्णय लेने का अधिकार है। आप के केंद्रीय नेतृत्व ने इस कार्यक्रम को पार्टी विरोधी गतिविधि बताया है। पंजाब इकाई में विवाद के लिए आप ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बैंस भाइयों को जिम्मेदार ठहराया। आप के शीर्ष नेतृत्व ने खैरा को हटाने के बाद दलित नेता हरपाल सिंह चीमा को विपक्ष का नेता नियुक्त किया है। पिछले साल पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 सीटों में से 20 सीटें जीतकर आप मुख्य विपक्षी पार्टी बनी थी।

 

Tags: Sukhpal Singh Khaira

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD