Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को लूटा जा रहा है : दिग्विजय सिंह चौटाला

भिवानी से अजय चौटाला व उनका गहरा लगाव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी (हरियाणा) , 14 Jul 2018

Last updated on: Jul 14, 2018, 00:00 IST

छोटा व्यापारी देश की अर्थ व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में सबसे बड़ा सहायक होता है लेकिन आज सरकार छोटे व्यापारी को खत्म करने पर तुली हुई है। यह आरोप इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने आज भिवानी मे व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमण्डल से व्यापारी राज कुमार मित्तल के निवास स्थान पर मुलाकात करते हुए लगाए। इस अवसर पर व्यापारियों ने फूलमालाओं से इनेलो के युवा नेता का भव्य स्वागत किया और सरकार के द्वारा व्यापारियों के खिलाफ हो रही ज्यादतियों से अवगत भी करवाया। उन्होंने कहा कि आज खासकर छोटे व्यापारियों को आंकड़ों में उलझाकर जीएसटी के नाम पर काला कानून लागू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में यात्रा करके करोड़ों रूपए बर्बाद कर चुके हैं जबकि यदि वो इतना पैसा हिंदुस्तान के व्यापारियों पर भरोसा कर उन्हें देश के उत्थान के लिए प्रेेरित करते तो तस्वीर ही कुछ अलग होती। इनसो नेता ने कहा कि भिवानी से उनके पिता डा. अजय सिंह चौटाला व स्वयं उनका गहरा लगाव है। इसलिए वो भिवानी के कोने कोने से प्रत्येक कार्यकर्ता का हालचाल जानते रहते हैं। दिग्विजय ने कहा कि आज प्रदेश सरकार हो या कें द्र की भाजपा सरकार आए दिन अलग अलग तरीके से टैक्स को लागू कर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। 

आज छोटा व्यापारी जहां खत्म होने की कगार पर है वहीं नरेंद्र मोदी जो सत्ता में आने से पूर्व अम्बानी, अडानी पर आरोप लगाते हुए दिखते थे वो उन्हें आज हजारों करोड़ का सीधा-सीधा फायदा दे रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार की मंशा हमेशा दोगले दर्जे की रही है। ये लोग धना सेठों को ओर उभारने में लगे रहते हैं जबकि छोटे व्यापारियों केा खत्म करने में लगे रहते हैं। जहां पूर्व की कांग्रेस सरकार में टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला, कोयला घोटाला, डीएलएफ घोटाला, कोमन वैल्थ घोटाालों से देश की किरकिरी हुई थी वहीं आज भाजपा शासनकाल में जिनकी गोटिया सरकार से फिट हैं वो आए दिन देश को छोडक़र करोड़ों अरबो रूपए लेकर भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब के बच्चें को विधानसभा व संसद में पहुंचाने के लिए उनके राजनीतिक उनके  राजनीतिक भविष्य को जीवित रखने के लिए 5 अगस्त को कैथल में होने वाले इनसो के 16वें स्थापना दिवस पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। दिग्विजय ने कहा कि छात्र संघ चुनाव का बहाल होना अति आवश्यक है यदि प्रदेश के अंदर छात्र संघ चुनाव होते हैं तो किसान, गरीब, दलित पिछड़े का बच्चा अपना राजनीतिक जीवन शुरू कर सकता है और कॉलेज कै डर का पढ़ा लिखा छात्र नेता आगे चलकर देश की उन्नति में विधानसभा और संसद में अच्छा सहयोग दे सकता है। 

उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में 5 अगस्त को कैथल में पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर व्यापारी राज कुमार मित्तल, रामनिवास गोयल, रघुनंदन पंसारी, नरेंद्र सर्राफ, जिला प्रवक्ता राजू मेहरा, प्रदीप गोयल, होश्यार सिंह थानेदार, रमेश कुमार अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, श्रीकिशन अग्रवाल, विष्णु गोयल, प्रकाश मित्तल, अमन गुप्ता, अधिवक्ता अशीष मित्तल, इंद्र कुमार, भोपाल गोयल, रामबाबू गोयल, विष्णू पूणीवाला, सुरजभान पंसारी, राजा कुम्हारी वाला, इनसो अध्यक्ष सेठी धनाना, चेयरमैन मंदीप सुई, अशोक बाली शर्मा, संदीप चौधरी, विवेक ख्यालिया, अधिवक्ता विकास बिडलान, राजबीर सैन, प्रो. जगमेंद्र सांगवान, रमेश भौरिया, आशू वाल्मीकि, सन्नी बत्रा,  सचिन जताई, दिनेश नम्बरदार, विक्रम धनाना, मंदीप धनाना, सूरज मलिक, मनमोहन चाहर, भौम सिंह, इकबाल सिंह सेहरावत, राहुल शर्मा मुण्ढाल, प्रदीप बिधनोई, संजय पार्षद, मदन जूसवाला, अजय तिगड़ाना, सुशील बामल, ओमी बापोड़ा, रामेश्वर चांग, संजय शर्मा, बिजेंद्र टाक सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Digvijay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD