Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

होशियारपुर जिले को तंदुरुस्त रखने के लिए प्रशासन ने लगाया आक्सीजन का लंगर

जिला वन विभाग ने छह लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया निर्धारित: डिप्टी कमिश्नर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 12 Jul 2018

Last updated on: Jul 12, 2018, 00:00 IST

जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से जिले को हरा-भरा बनाने के लिए मिशन तंदुरु त पंजाब के अंतर्गत आज आक्सीजन का लंगर लगाया गया, इसी कड़ी में होशियारपुर-दसूहा टोल प्लाजा पर 6 हजार 600 पौधे राहगीरों को नि:शुल्क बांटे गए। प्रशासन की ओर से किए गए इस अनूठे प्रयास की प्रशंसा करते हुए पौधे प्राप्त करने वाले व्यक्तियों ने कहा कि टोल प्लाजा पर रु कने के कारण उन्होंने जब आक्सीजन का लंगर देखा, तो वह बहुत खुश हुए।  उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से किए ऐसे प्रयास से होशियारपुर का वातावरण और शुद्ध होगा।डिप्टी कमिश्रर विपुल उज्जवल ने बताया कि जिला वन विभाग की ओर से जिले में 6 लाख पौधे बांटने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति  को पौधे लगाने के अलावा इसकी संभाल करना भी जरु री है। उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि किसी समय लगाए गए यह पौधे रख रखाव न होने के चलते खराब हो जाते है। उन्होंने कहा कि युवक सेवाएं विभाग होशियारपुर की ओर से सहायक डायरेक्टर श्री प्रीत कोहली के नेतृत्व में शुरु  की गई यह मुहिम काफी सफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने मिशन तंदरु स्त पंजाब के अंतर्गत प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए आई हरियाली (द्ब-॥ड्डह्म्द्ब4ड्डद्यद्ब) एप भी शुरु  की हुई है। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से किसी भी व्यक्ति की ओर से पौधे बुक करवाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि होशियारपुर जिले को हरा-भरा बनाने के लिए संयुक्त प्रयास की जरु रत है। उन्होंने गांवों की पंचायतों को अपील करते हुए कहा कि गांवों की नुहार बदलने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं और यह पौधे नि:शुल्क प्राप्त करने के लिए जिले के वन विभाग से संपर्क किया जा सकता है। 

दसूरी ओर होशियारपुर- दसूहा टोल प्लाजा पर लगाए गए आक्सीजन का लंगर मुहिम का उद्घाटन एस.डी.एम श्री हरचरण सिंह ने राहगीरों को पौधे वितरित कर किया। उन्होंने कहा कि मिशन तंदुरु स्त पंजाब के अंतर्गत युवक सेवाएं विभाग की ओर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला जट्टां के सहयोग से किया गया। यह प्रयास प्रशंसनीय है और इसका उद्देश्य इलाका निवासियों को वातावरण प्रति जागरुक किया। उन्होंने कहा कि आक्सीजन का लंगर के अंतर्गत किए जा रहे ऐसे प्रयास समय की मुख्य जरु रत है। उन्होंने कहा कि 13 किस्म के पौधे राहगीरों को प्रदान किए गए हैं व उनको अपील भी की गई है कि वह इस पौधे का पालन पोषण भी करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की इस मुहिम में बढ़ चढ़ कर व्यक्ति  जुड़ें, ताकि संयुक्त  प्रयास से वातावरण को शुद्ध किया जा सके।सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग श्री प्रीत कोहली ने बताया कि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला जट्टां के एन.एस.एस यूनिट का यह इस मुहिम में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से अन्य स्कूलों में भी ऐसे प्रोग्राम शुरु  किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला वन विभाग की सहायता से आज 6600 नि:शुल्क पौधे वितरित किए गए हैं। श्री कोहली ने बताया कि 13 जुलाई शुक्रवार को भी सरकारी आईटीआई होशियारपुर के सामने नि:शुल्क पौधे बांटे जाएंगे और जो कोई भी पौधा लगाना चाहता है वह वहां से प्राप्त कर सकता है। इस मौके पर एन.एस.एस प्रोग्राम अधिकारी डा. कुलदीप सिंह, श्री अशोक कुमार, डा. हरदीप सिंह, श्री पुष्पिंदर कुमार, श्री रवि शर्मा, श्री हरभजन सिंह, श्री रेशम सिंह, श्री हरकंवल सिंह, श्री रणजीत सिंह के अलावा और भी गणमान्य व वालंटियर उपस्थित थे।13 किस्म के बांटे पौधे: आज आक्सीजन का लंगर मुहिम के दौरान आंवला, सुखचैन, गुलमोहर, बरमा डेक, टाहली, नीम, जामुन, बहेड़ा, पहुआ, तुण, तुलसी व शहतूत सहित 13 किस्मों के 6600 पौधे राहगीरों को नि:शुल्क बांटे गए। 

 

Tags: Tandarust Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD