Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

अरविंद केजरीवाल ने योगेंद्र यादव के परिजनों के अस्पताल पर छापे को लेकर मोदी पर निशाना साधा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jul 2018

Last updated on: Jul 12, 2018, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को अपने पूर्व सहयोगी व स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव के परिवार के सदस्यों पर छापेमारी के बाद उनके समर्थन में उतर आए। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बदले की राजनीति को खत्म करने की मांग की। केजरीवाल ने ट्वीट किया, हम मोदी सरकार द्वारा आईटी (आयकर विभाग) जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर योगेंद्र यादव के परिवार को परेशान किए जाने की कड़ी निंदा करते हैं। मोदी सरकार को इस तरह की बदले की राजनीति को बंद करना चाहिए। योगेंद्र यादव ने बुधवार को एक साथ कई ट्वीट कर कहा था कि रेवाड़ी में उनकी बहनों द्वारा चलाए जाने वाले अस्पताल में आयकर अधिकारियों ने छापेमारी की है। उन्होंने कहा, मोदी शासन अब मेरे परिवार को निशाना बना रहा है। रेवाड़ी में मेरी नौ दिन की पदयात्रा और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) व शराब के ठेकों के लिए आंदोलन शुरू करने के दो दिन बाद रेवाड़ी में मेरे बहनों के अस्पताल सह नर्सिग होम में आयकर की छापेमारी की गई। योगेंद्र ने कहा, कृपया मेरी तलाशी लें, मेर घर की लें। मेरे परिवार को क्यों निशाना बने रहे हैं? उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि दिल्ली के 100 से अधिक अधिकारियों ने बुधवार सुबह 11 बजे अस्पताल पर छापेमारी की और मेरी बहनों, बहनोई व भांजे सहित सभी चिकित्सकों को उनके चेम्बरों में रोके रखा। योगेंद्र यादव ने कहा, नवजात शिशुओं के आईसीयू समेत अस्पताल को सील कर दिया गया। यह स्पष्ट तौर पर भयभीत करने का प्रयास था। मोदी जी आप मुझे चुप नहीं करा सकते।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD