Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

महिला आयोग की चेयरपर्सन द्वारा सुष्मा स्वराज के साथ मुलाकात

प्रवासी दूल्हों के हाथों सताई गई महिलाओं का मामला उठाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jul 2018

Last updated on: Jul 06, 2018, 00:00 IST

पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने नई दिल्ली में विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज के साथ मुलाकात की। उन्होंने प्रवासी दूल्हों द्वारा सताई गई महिलाओं का मामला उठाया और ऐसे मामलों के जल्द और समयबद्ध निपटारे के लिए अपील की।श्रीमती गुलाटी ने कहा कि अकेले पंजाब में ऐसे 30 हज़ार केस अदालतों में लटक रहे हैं, जिनमें महिलाओं को अपने प्रवासी पतियों से इंसाफ़ की दरकार है। उन्होंने माँग की कि ऐसे मामलों के जल्द निपटारे के लिए मदद की जाये और सख़्त कानून बनाऐ जाएँ। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में भारत की प्राथमिक जांच में प्रवासी भारतीय मुलजि़म पाया जाता है तो उस केस में मुलजि़म की तुरंत हवालगी के लिए कोशिशें की जाएँ और उनके पासपोर्ट तब तक ज़ब्त किये जाएँ, जब तक वह अपनी छोड़ी पत्नियों को उपयुक्त मुआवज़ा नहीं दे देते। इस फ़ैसले से जहाँ पीडि़त महिलाओं को इंसाफ़ मिलेगा, वहीं अन्य प्रवासी भारतीय दूल्हों को नसीहत मिलेगी कि वे ऐसा काम न करें।चेयरपर्सन ने सुष्मा स्वराज से माँग की कि वह इस मामले में दख़ल देकर उचित कार्यवाही करें और सख़्त कानून बनाने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री ने इस मामले में उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है।

 

Tags: Sushma Swaraj , Manisha Gulati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD