Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरजीत सिंह ग्रेवाल फिर पी.आर.एस.आई चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन चुने गए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jul 2018

Last updated on: Jul 01, 2018, 00:00 IST

पब्लिक रिलेशनज़ सोसायटी ऑफ इंडिया (पी.आर.एस.आई) के चंडीगढ़ चैप्टर के वार्षिक आम सत्र के दौरान हुए चुनाव में लोक संपर्क विभाग पंजाब के डिप्टी डायरैक्टर हरजीत सिंह ग्रेवाल को फिर दो वर्षों के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुन लिया गया। इसी दौरान कार्यकारिणी के सात मैंबर भी निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर रिटर्निंग अधिकारी सुभाष मौंगा ने उम्मीदवारों द्वारा दाखि़ल नामज़दगी पत्रों संबंधी अवगत करवाया और कहा कि चंडीगढ़ चैप्टर की सात सदस्यीय कार्यकारिणी कमेटी के लिए अंतिम सूची के अनुसार कुल सात उम्मीदवारों द्वारा नामज़दगियां दाखि़ल हुई थी जिस कारण कार्यकारिणी समिति के लिए सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए।

चुनाव जलसा के दौरान कार्यकारिणी मैंबर आर.के कपलाश ने हरजीत सिंह ग्रेवाल का नाम चेयरमैन के लिए पेश किया जिसकी तायद -मजीद समूह सदस्यों ने भी की। इस चुनाव के उपरांत समूह कार्यकारिणी सदस्यों ने बाकी अधिकारियों को चुनने के अधिकार चेयरमैन ग्रेवाल को दिए। उन्होंने अपनी पुरानी टीम में से ही चंडीगढ़ खपतकार एसोसिएशन के चेयरमैन आर.के कपलाश को वाइस चेयरमैन और बर्फबारी और हिमलिंग अध्ययन चंडीगढ़ के डिप्टी डायरैक्टर डा जिंमी कांसल को जनरल सचिव चुना। 

इनके अलावा हरजिन्दर कुमार को वित्त सचिव, ए.पी.आर.ओ. रघवीर चंद शर्मा और डिप्टी डायरैक्टर लोक संपर्क विभाग हरियाणा राज सिंह कादियान को संयुक्त सचिव जबकि बलजीत सिंह सैनी चैप्टर के मैंबर कार्यकारिणी मैंबर बनाऐ गए।इनके अलावा पी.आर.एस.आई की नेशनल कौंसिल के लिए भी तीन सदस्यों की नामज़दगी की गई जिनमें उप सचिव (मीडिया) पावरकाम हरप्रीत सिंह औलख, पूर्व डिप्टी डायरैक्टर डा. उमा शर्मा और बर्फबारी और हिमलिंग अध्ययन चण्डीगढ़ के पूर्व डायरैक्टर डा. अश्वाघोश गंजू और शामिल हैं। इसी दौरान लोक संपर्क विभाग हरियाणा के अतिरिक्त डायरैक्टर राजीव खोसला और कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता और जन संपर्क विभाग की प्रोफ़ैसर डा. बिंदु शर्मा को चण्डीगढ़ चैप्टर की कार्यकारिणी में मैंबर कोआपट किया गया।इस चुनाव के उपरांत चेयरमैन हरजीत सिंह ग्रेवाल ने समूह सदस्यों की तरफ से सहयोग देने के लिए धन्यवाद करते हुए पिछले दो सालों की प्रगति रिपोर्ट भी सांझी की जबकि वाइस चेयरमैन आर.के. कपलाश ने चैप्टर का लेखा-जोखा पेश किया। इस मौके पर दूसरे सदस्यों ने भी चण्डीगढ़ चैप्टर की तरफ से अगामी दिनों में अलग-अलग विषयों पर करवाए जाने वाले प्रोग्रामों और कामों संबंधी अपने विचार पेश किये।चंडीगढ़ चैप्टर के सालाना जलसा का दिलचस्प पहलू यह रहा कि पी.आर.एस.आई की नेशनल कौंसिल द्वारा पहले बनाई गई एडहॉक समिति के अधिकारियों और सदस्यों ने भी इस सालाना जलसा में बिना शर्त शामिल होते हुए समुची चुनाव प्रक्रिया में भी हाजऱी भरी। इन सदस्यों के इस सालाना मीटिंग में बिना शर्त शामिल होने पर चेयरमैन ग्रेवाल ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए उनको कहा कि वह भविष्य में भी नई चुनी टीम और समूचे चैप्टर को समर्पित होते रचनात्मक सहयोग देते रहें।इस मौके पर दूसरो के अलावा पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से डा. भुपिन्दर सिंह बत्रा, पी.आई.बी. के ज्वाइंट डायरैक्टर पवित्तर सिंह, पावरकॉम के अधीन सचिव प्रैस मनमोहन सिंह, कुविक्क रिलेशनज़ प्राईवेट लिम. के मुख्य प्रशासनिक निर्देशक पी.के. खुराना और भाखड़ा ब्यास प्रशासनिक बोर्ड के ए.पी.आर.ओ. रमन‌ बजाज भी उपस्थित थे।

 

Tags: DIPR Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD