Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

जिला प्रशासन ने ’प्रयास’ दूसरे साल भी शुरू करने की घोषणा की

जिला प्रसाशन होनहार, गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए हमेशा प्रयत्नशीलः डिप्टी कमिश्नर

Listen to this article

5 Dariya News

लुधियाना , 26 Jun 2018

Last updated on: Jun 26, 2018, 00:00 IST

जिला प्रशासन, लुधियाना ने पिछले साल सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने और उन्हें पास करने योग्य बनाने के उदे्श्य से ’प्रयास’ कार्यक्रम के अंतर्गत मुफ्त प्रशिक्षण दिलाने की विलक्षण पहल की थी। जिसे विद्यार्थियों, परिजनों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने काफी सराहा था। इससे मिले भारी सहयोग से उत्साहित हो कर इस प्रोगराम को इस साल भी शुरू किया जा रहा है। जिसके लिए समय सारणी जारी कर दी गई है।डिप्टी कमिश्नर श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि आम तौर पर देखने में आता है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में ज्यादातर सिर्फ निजी स्कूलों के विद्यार्थी ही बैठते हैं। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अपेक्षित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से वंचित होने के कारण इन परीक्षाओं में बैठने से रह जाते हैं। सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों में पैदा हुई इस दूरी को दूर करने के लिए जिला प्रशासन की कोशिश है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी प्रशिक्षण दिलाया जाए जिससे वह भी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं को पार कर सकें।उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए योग्य विद्यार्थियों के चयन के लिए परीक्षा 9 जुलाई को जिला लुधियाना के सभी सरकारी स्कूलों में करवाई जायेगी, जिसमें ग्यारहवीं के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। 

परीक्षा दौरान परीक्षार्थियों को 10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम के आधार पर 50 सवाल आएंगे, जो कि बहुउत्तरीय ( मल्टी चवाॅयस) होंगे। इस परीक्षा का नतीजा 13 जुलाई को घोषित किया जायेगा। विद्यार्थियों के चयन के लिए तहसील स्तर को यूनिट बनाया गया है। इस प्रोगराम की देख रेख कर रही कार्यकारी मैजिस्ट्रेट श्रीमती स्वाति टिवाणा ने कहा कि पिछले साल जिला प्रशासन के इस प्रस्ताव को लुधियाना की प्रसिद्ध प्रशिक्षण संस्था ऐजूस्केयर ने स्वीकार करते हुए 160 बच्चों को दाखिला दे कर बड़ा सहयोग दिया था। इसी तरह सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल समराला ( लड़कियाँ) में भी 40 बच्चों को यह मुफ्त प्रशिक्षण दिलाया गया था। इस बार कोशिश की जा रही है कि जिला लुधियाना की सभी सब डिविजन पर ऐसा प्रशिक्षण शुरू करवाया जा सके। इसलिए अन्य निजी सैंटर भी उत्साह दिखा रहे हैं। उल्ल्ेखनीय है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए आम तौर पर विद्यार्थियों को लाखों रुपए फीस के तौर पर चुकाने पड़ते हैं।श्रीमती टिवाणा ने बताया कि मैडीकल और नाॅन मैडीकल स्ट्रीम से सम्बन्धित इन विद्यार्थियों को शनिवार और रविवार वाले दिन मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। क्लासों का समय 5-6 घंटे हुआ करेगा, जिस दौरान विद्यार्थियों को सभी विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्री अग्रवाल और श्रीमती टिवाणा ने विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन होनहार, जरूरतमंद और गरीब विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए हर समय प्रयत्नशील है। 

 

Tags: Tandarust Punjab , DC Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD