Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कांग्रेस ने रिटायरमेंट आयु बढ़ाए जाने का किया विरोध

बेरोजगारी बढ़ाएगा सरकार का फैसला

अरविन्द खन्ना
अरविन्द खन्ना
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 05 Aug 2012

Last updated on: Aug 05, 2012, 00:00 IST

पंजाब कांग्रेस ने अकाली-भाजपा सरकार के अपने कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष किए जाने के फैसले का विरोध किया है। जिससे राज्य में बेरोजगारी की गंभीर समस्या पैदा हो जाएगी। गठबंधन सरकार के प्रस्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए पंजाब कांग्रेस के महासचिव व धूरी से विधायक अरङ्क्षवद खन्ना ने हैरानी जताई है कि राज्य सरकार बेरोजगारी की गंभीर समस्या को सुलझाने की बजाए इसको और बढ़ा रही है। सरकार के इस फैसले से पढ़े लिखे युवा और दो वर्षों तक सरकारी क्षेत्र में नहीं आ सकेंगे। खन्ना ने कहा कि रिटायरमेंट आयु को और दो साल के लिए बढ़ाने का अर्थ है कि अगले दो सालों तक कोई नौकरी नहीं। इससे युवाओं का उत्साह कम होगा, खासकर उनका जिनकी सरकारी नौकरी हासिल करने की अधिकतम आयु सीमा पार हो जाएगी। जबकि राज्य में पहले ही  45 लाख लोग बेरोजगार हैं। 

इस कदम इस संख्या व उन बेरोजगारों की परेशानी को और बढ़ाएगा। कांग्रेस महासचिव ने गठबंधन सरकार से इस विषय पर विचार करने और राज्य में बेरोजगार पढ़े लिखे युवाओं के बारे में सोचने को कहा है। क्योंकि जहां एक ओर राज्य में किसी भी तरह का निजी निवेश न होने कारण पहले से ही निजी नौकरियों का अकाल पड़ा हुआ है। वहीं पर, सिर्फ आखिरी उम्मीद की किरण बचे सरकारी क्षेत्र को भी अकाली-भाजपा सरकार अगले दो सालों के लिए बंद करने जा रही है। जो फैसला पूरी तरह से बेइंसाफी है। धूरी से विधायक ने सरकार के उस दावे पर भी सवा खड़ा किया है कि वह 1000 करोड़ रुपए सलाना का खजाना बचाएगी। लेकिन ऐसे फैसले लेकर यदि वह कुछ पैसे बचाती भी है, तो यह राज्य के लोगों को धोखा देने की बजाय और कुछ नहीं होगा। जो खजाना बचाने के नाम पर पंजाब के शिक्षित युवाओं के लिए अगले दो वर्षों तक सरकारी नौकरी का रास्ता बंद कर रही है।

 

Tags: arvind khanna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD