Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोहनपुरा सिंचाई परियोजना राष्ट्र को समर्पित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहनपुरा (मध्य प्रदेश) , 23 Jun 2018

Last updated on: Jun 23, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मोहनपुरा सिंचाई परियोजना राष्ट्र को समर्पित की। यह परियोजना राजगढ़ जिले में कृषि भूमि की सिंचाई को सुविधा प्रदान करेगी। यह परियोजना क्षेत्र के गांवों को पीने का पानी भी उपलब्ध कराएगी। प्रधानमंत्री ने विभिन्न पेय जल योजनाओं का शिलान्यास भी किया। मोहनपुरा में भारी जनसमूह को समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संदेश को याद किया कि कोई भी राष्ट्र केवल अपनी ऊर्जा एवं प्रयासों से ही सुरक्षित हो सकता है। उन्होंने औद्योगिक नीति, शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदानों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर सर्वोच्च बल दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कौशल विकास मिशन, र्स्टाट अप इंडिया, मुद्रा योजना एवं मेक इन इंडिया जैसी सभी योजनाओं में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विजन के तत्व हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजगढ़ जिला सरकार द्वारा चिन्हित आकांक्षापूर्ण जिलों में से एक है और अब यहां विकास कार्यों में और भी तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए, अपनी क्षमताओं में विश्वास जताते हुए भारत को 21वीं सदी में नई ऊंचाईयों की ओर ले जाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार को कृषि क्षेत्र में किए गए उसके कार्यों के लिए एवं उसकी विकास पहलों के लिए सराहना की। उन्होंने राज्य सरकार की राज्य में सिंचित क्षेत्र की वृद्धि के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में सिंचाई लक्ष्यों की सहायता के लिए राज्य सरकार के साथ कंधा से कंधा मिला कर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 14 परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म सिंचाई पर भी जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा योजना, ई-नाम आदि जैसी विभिन्न पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने उज्जवला योजना एवं मुद्रा योजना के लाभों के बारे में भी चर्चा की। 

 

Tags: Narendra Modi , Hardeep Singh Puri , Shivraj Singh Chouhan , Sumitra Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD