Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मनाली से रोहतांग के लिए आरम्भ की जाएगी हैली टैक्सी सेवा : जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मण्डी , 09 Jun 2018

Last updated on: Jun 09, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन क्षेत्र को अधोसंरचना व अन्य सुविधाओं से सुदृढ़ करने को नई दिशा प्रदान करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से अनछुंए स्थलों को विकसित कर पर्यटकों को आकर्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे न केवल राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी बल्कि इससे युवाओं को स्वरोज़गार के पर्याप्त अवसर भी उपलबध होंगे।मुख्यमंत्री आज मण्डी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित ‘हिम रेशम उत्सव’ के अवसर पर जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि शिमला तथा चण्डीगढ़ के बीच हैली टैक्सी सेवा आरम्भ कर दी गई है और शीघ्र ही पर्यटकों की सुविधा के लिए मनाली से रोहतांग को हैली टैक्सी सेवा आरम्भ की जाएगी। इसी प्रकार पर्यटकों की सुविधा के लिए इस तरह की सेवा धर्मशाला से चम्बा व डलाहौजी तथा मनाली से चण्डीगढ़ के लिए भी आरम्भ करने के प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मण्डी जिला के दूरदराज क्षेत्र में रेशम उद्यमिता विकास एवं नवोन्मेषण केन्द्र खोला है ताकि लोगों को रेशम उद्योग से जुड़कर स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि यह एक मात्र ऐसा उद्यम है, जहां लोग घर पर काम कर अपनी आय को बढ़ाने के अतिरिक्त देश-प्रदेश तथा गांव के विकास में सृजनात्मक सहयोग दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र से विशेषकर महिलाएं यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभान्वित होगी और वे अपने परिवार की आय बढ़ाने में अपना योगदान दे पाएगी। 

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने रेशम पालन तथा रेशम बुनाई को बढ़ावा देने के लिए ‘सिल्क समग्र परियोजना’ आरम्भ की गई है और इस योजना के अन्तर्गत इस वित्त वर्ष किसानों को लाभान्वित करने के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, अनसूचित जाति उपयोजना तथा अनुसूचित जनजाति उप योजना के अन्तर्गत क्रमशः 10 करोड़ व तीन करोड़ रुपये जारी किए जाएगें।मुख्यमंत्री ने कहा कि गत पांच माह में प्रदेश में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है और प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करने व प्रदेश के  प्रत्येक क्षेत्र को बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का उनके घरद्वार के निकट समाधान सुनिश्चित बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जनमंच कार्यक्रम आरम्भ किया गया है।राज्य सरकार ने ऐसे परिवार, जो भारत सरकार की उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत नहीं आते थे उनको रसोई गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए गृहणी सुविधा योजना आरम्भ की है। योजना के अन्तर्गत सरकार रसोई गैस कनेक्शन के लिए 3500 रुपये की धनराशि उपलब्ध करवा रही है।उन्होंने कहा कि बालीचौकी क्षेत्र के लोगों के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत की पेयजल आपूर्ति योजना का कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा। जिससे क्षेत्र के 190 गांव के लगभग 17000 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने धार-खानी, बाउचड़ी, देवी थाच- देहरा तथा मानी-शेगली सड़क का कार्य पूरा करने तथा प्राथमिक पाठशाला सुरेगई की मुरम्मत के लिए बजट उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की।

उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र से राजकीय प्राथमिक पाठशाला घटवद को माध्यमिक पाठशाला तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला मोलू को उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र में चार स्थानों पर सरायं भवन के निर्माण के लिए धनराशि की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री ने लोगों की मांग पर बागी से मण्डी के लिए बस सेवा आरम्भ करने की घोषणा की।उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को पुरस्कार वितरित किए।इससे पूर्व उन्होंने 5.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली भूराह-पंजैणघाट सड़क का भूमि पूजन किया। उन्होंने बालीचौकी में 6 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि से निर्मित होने वाले सैडिक भवन तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बालीचौकी के भी शिलान्यास किए।उन्होंने उद्योग विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का भी लोकार्पण किया।इस अवसर पर उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि सैडिक स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार रेशम पालन पर उपदान प्रदान कर रही है तथा रेशम पालन विभाग इस व्यवसाय में काम कर रहे लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए उनके उत्पाद खरीद रहा है।सांसद राम स्वरूप शर्मा तथा विधायक सुरेन्द्र शौरी ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 60,051/- रुपये का चैक भेंट किया। कुछ अन्य लोगों ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए चैक भेंट किए।मण्डी भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह, सिराज भाजपा मण्डल अध्यक्ष शेर सिंह तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD