Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुनील शर्मा ने आर.के. सिंह से भेंट कर राज्य ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jun 2018

Last updated on: Jun 09, 2018, 00:00 IST

ऊर्जा विकास मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने केन्द्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आर.के. सिंह से भेंट कर राज्य में केन्द्रीय सरकार द्वारा शुरू की गईं महत्वपूर्ण ऊर्जा विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। ऊर्जा विकास विभाग जम्मू व कश्मीर के आयुक्त सचिव हृदेश कुमार, प्रबंध निदेशक शाह फेजल तथा पीजीसीआईएल, आरईसीटीपीसीएल के अन्य अधिकारियों सहित केन्द्रीय सरकार तथा जम्मू कश्मीर के वरिश्ठ अधिकारी भी श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली में आयोजित बैठक में उपस्थित थे। बैठक के दौरान शर्मा ने केन्द्रीय सरकार द्वारा शुरू की गईं ऊर्जा परियोजनाओं, जिन्हें पीएमडीपी-2015 के तहत 6845.71 करोड़ की लागत से मंजूर किया गया है, पर चर्चा की।बैठक में 1000 मेगावाट की पीएकेएएलडीएएल परियोजना के साथ ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में वितरण को सुदृढ करने, इंट्रास्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम, 2 लाख उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मिटिरिंग परियोजनाओं, स्मार्ट ग्रिड प्रोजैक्टस तथा श्रीनगर से लेह तक 220 केवी ट्रांसमिशन लाईन के लिए एक परियोजना सहित कई परियोजनाओें पर भी चर्चा की गई। 

शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री को आश्वस्त किया कि इन सभी परियोजनाओं का कार्य समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि वित्तीय आवंटन से सम्बंधित बैठक के दौरान उठाये गये सभी मुददों के समाधान हेतु सभी संभव कदम उठाये जाएंगे। इसके उपरांत जम्मू व कश्मीर आयुक्त सचिव ने टीएंडडी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। दी गई जानकारी के अनुसार डीडीयूजीजेवाई, आरजीजीवीवाई-2, आईपीडीएस तथा पीएमडीपी जैसी विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 341 परियोजनाएं शुरू की गई हैं। यह बताया गया कि इनमें से 318 की निविदाएं पहले से ही तैयार की जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त 194 निविदाएं पहले से ही आबंटित की गई हैं तथा 96 का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त बनाया गया कि पीएमडीपी-2015 योजना के तहत 305 परियोजनाऐं शुरू की गई हैं इनमें से 282 की निविदाएं पहले से ही तैयार की गई हैं, 176 आबंटित की गई हैं तथा 96 परियोजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है। 

 

Tags: Sunil Sharma , Raj Kumar Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD