Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

योगी आदित्यनाथ ‘संपर्क फॉर समर्थन’ मुहिम के तहत संजय दत्त से मिले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 09 Jun 2018

Last updated on: Jun 09, 2018, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेता इस समय ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत मशहूर हस्तियों से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए समर्थन मांग रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मशहूर फिल्म अभिनेता संजय दत्त से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात में योगी ने केंद्र सरकार द्वारा चार साल में किए गए विकास कायोर्र् से संबंधित बुकलेट संजय दत्त को सौंपी। इसके बाद दोनों के बीच मोदी सरकार द्वारा किए गए जनउपयोगी कार्यो पर चर्चा भी हुई। 

मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण से लेकर कई अहम मुद्दों पर काफी चर्चा भी की। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के फिल्म निर्माण में सहयोग व योगदान देने की तारीफ भी की। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा ने ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत केंद्र सरकार के जनोपयोगी कार्य के प्रति जनता को जागरूक करने के साथ ही 2019 के लिए उनसे समर्थन भी मांगा जा रहा है। अभिनेता संजय दत्त पिछले चार दिनों से लखनऊ में ही हैं। वह यहां अपनी फिल्म ‘प्रस्थानम’ की शूटिंग कर रहे हैं।

 

Tags: Yogi Adityanath , BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD