Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पीडब्ल्युडब्ल्यु ने स्वच्छ जम्मू-स्वच्छ तवी अभियान शुरू करवाया

सत शर्मा ने परेड ग्राऊंड से 3 दिवसीय अभियान का शुभारम्भ किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 21 May 2018

Last updated on: May 21, 2018, 00:00 IST

आवास एवं शहरी विकास मंत्री सत शर्मा ने किसी भी तरह के प्रदूशण से पर्यावरण को मुक्त बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए आज कहा कि स्वच्छता अभियान में तेजी लाकर इसे नियमित कार्यक्रम बनाया जाएगा। मंत्री ने यह बात आज परेड ग्राऊंड में स्वच्छ जम्मू-स्वच्छ तवी अभियान के उद्घाटन समारोह में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। जम्मू एंड कश्मीर पुलिस वाईवस वेलफेयर एसोसिएशन (पीडब्ल्युडब्ल्यु) (पुलिस परिवार) द्वारा आयोजित किया जा रहा यह अभियान 3 दिवस (23 मई 2018) तक जारी रहेगा जिसमें स्वच्छता एवं प्रदूशण रोधी जागरूकता कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। जम्मू पूर्व विधायक राजेश गुप्ता, मुख्य सचिव बी.बी.व्यास, मंडलायुक्त जम्मू हेमंत कुमार शर्मा, डीजीपी डॉ. एस.पी. वैद, आईजीपी जम्मू एस.डी. सिंह, पुलिस तथा सामाजिक प्रशासन के वरिश्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। सत शर्मा ने कहा कि स्वच्छता अभियान के सफलता से देश के लोगों के जीवन में परिणाम तथा सक्रिय बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गांधी जयंती 2 अक्तूबर को शुरू किया गया था। 

उद्घाटन समारोह के उपरांत सरकारी तथा नीजि स्कूलों के लद्यु 1000 छात्रों ने स्वच्छ जम्मू इस संदेश के साथ रैली में भाग लिया। अभियान के हिस्से के रूप में आयोजित एक बाईक रैली को मंत्री ने हरी झंडी दिखाई। अभियान के दुसरे दिन 22 मई 2018 को बागे बाहु में सुबह 9 से 11 बजे तक एक चित्र प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। लगभग 12 डाक्टरों तथा विशेशज्ञों की एक टीम कचरा प्रबंधन से सम्बंधित प्रेरणादायक बातचीत करेगी। अभियान के तीसरे दिन पुलिस सभागार में सांय 5.30 बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें अभियान की सफलता के लिए योगदान देने वालों ‘हीरो 4 तवी’ को सम्मानित किया जाएगा।इससे पूर्व अपने सम्बोधन में पीडब्ल्युडब्ल्यु की चेयरपर्सन भारती वैद ने अभियान के उद्देष्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छता तथा इसकी जागरूकता हम सभी का कर्तव्य है तथा हम सभी को इस अभियान को सफल बनाने हेतु अपने प्रयास करने चाहिए। 

 

Tags: Sat Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD