Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

डॉ देविन्द्र कुमार मनयाल ने स्वास्थ्य विभाग की कार्य प्रणाली की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 10 May 2018

Last updated on: May 10, 2018, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ देविन्द्र कुमार मनयाल ने आज बैंकट हाल श्रीनगर में कश्मीर संभाग में स्वास्थ्य क्षेत्र की पहली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री आसिया नकाश, प्रमुख सचिव डॉ पवन कोतवाल, राज्य सुरक्षा आयुक्त डॉ अब्दुल कबीर डार, एनएचएम के मिशन निदेशक, परिवार कल्याण, जेकेएसएसीसी, आईएसएम के निदेशक, उपनिदेशक, जिला तथा उपजिला अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, विभिन्न योजनाओं के नोडल अधिकारी तथा स्वास्थ्य सेवा निदेशालय कश्मीर के अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। मंत्री ने स्वास्थ्य सेवा निदेशालय द्वारा किये गये कार्य की सराहना करते हुए अधिकारियों को राज्य में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में सुधार लाने हेतु अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सभी संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की लम्बित मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया। एचएंडएमई राज्य मंत्री आसिया नकाश ने अपने सम्बोधन मे कहा कि गत 3 वर्शो के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी विकास हुआ है तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए इन प्रयासों को बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार वहनयोग्य दाम पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु वचनबद्ध है तथा उन्होंने अधिकारियों से आम लोगों के कल्याण हेतु अधिक उत्साह के साथ कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव डॉ पवन कोतवाल ने मंत्रियों को महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में जानकारी दी जिन्हें प्राथमिकता देने की आवश्यकता है तथा उन्होंने जिला स्तर अधिकारियों पर चालू परियोजनाओं तथा कार्यो को पूरा करने के लिए समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए बल दिया। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ सलीम उर रहमान ने अपनी प्रस्तुति में विभाग की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।

 

Tags: Dr Devinder Kumar Manyal , Asiea Naqash

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD