Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

शाम लाल चौधरी ने पीएचई, आईएंडएफसी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

‘रमजान महीने में सुचारू जलापूर्ति सुचारू करें’

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 09 May 2018

Last updated on: May 09, 2018, 00:00 IST

पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने आज सभी चालू विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने सम्बंधितों को शुरू होने वाले रमजान के पवित्र महीने में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिये। मंत्री ने ये निर्देश कश्मीर संभाग में पूरी की जा रहीं विभिन्न चालू परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की समीक्षा हेतु आयोजित पीएचई तथा आईएंडएफसी अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिये। पीएचई कश्मीर के मुख्य अभियंता, आईएंडएफसी के मुख्य अभियंता, कश्मीर संभाग के सभी जिलों के अधीक्षक अभियंता बैठक में उपस्थित थे। मंत्री ने अधिकारियों को रमजान के पवित्र महीने में लोगों को बेहतर जलापूर्ति तथा अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने उनसे अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने तथा क्षेत्र में समय की पाबंदी सुनिष्चित करने के लिए भी कहा। घाटी में चालू विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों को विभाग की विभिन्न योजनाओं के अतर्गत कार्यान्वित की जा रही सभी चालू परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि कश्मीर घाटी में पीएचई क्षेत्र में 1124.15 करोड़ की लागत वाली 357 योजनाएं शुरू की गईं हैं, 654.14 करोड़ रु. की लागत वाली 52 योजनाओं को पूरा किया गया है। नाबार्ड के अंतर्गत विभाग ने 61.8 करोड़ रु. की लागत के साथ 28 योजनाएं शुरू की हैं जिसमें से 29.31 करोड़ रु. का व्यय हुआ है। कुपवाडा जिले में कार्यकारी अभियंताओं, सम्बंधित एईई तथा जेई स्टाफ की कमी का संज्ञान लेते हुए मंत्री ने आश्वासन दिया कि पीएचई तथा आईएंडएफसी विभागों में सुचारू रूप से गतिविधियों को शुरू करने हेतु ग्रामीण तथा दूरदराज के क्षेत्रों में शीघ्र ही पर्याप्त स्टाफ तैनात किया जाएगा। 

 

Tags: Sham Lal Chowdhery

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD