Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा

 

2019 और 2022 के चुनावों के मद्देनजर जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे पार्टी - मुनीश सिसोदिया

मोहाली में किया राज्य स्तरीय दफ्तर का उद्घाटन, 'आप' ने शाहकोट उप-चुनाव के लिए रत्न सिंह ककड कलां को ऐलान किया उम्मीदवार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 May 2018

Last updated on: May 05, 2018, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के इंचार्ज और दिल्ली के उप मुख्य मंत्री मुनीश सिसोदिया ने आज अपने पंजाब दौरे दौरान ऐलान किया कि 'आप' पंजाब में 2019 की लोक सभा और 2022 की विधान सभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी का ढांचा बूथ स्तर तक बना कर पार्टी को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा। मुनीश सिसोदिया यहां पार्टी वलंटियरों, अधिकारियों, हलका प्रधानों और विधायकों को संबोधन कर रहे थे। इससे पहले मुनीश सिसोदिया ने सूबा सह-प्रधान डा. बलवीर सिंह, विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खहरा, संगठनात्मक इंचार्ज गैरी वडि़ंग, खजांची सुखविन्दर सुखी, विधायक और जोन प्रधानों समेत अन्य सूबा स्तरीय नेता मौजूद थे। मुनीश सिसोदिया ने आए वलंटियरों के जोश की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिर्फ पांच साल पुरानी पार्टी आज दिल्ली में सरकार और पंजाब में मुख्य विरोधी पक्ष है। जहां दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने शिक्षा और सेहत के क्षेत्रों में बेमिसाल काम किया। तीन सालों दौरान बिजली के मूल्य नहीं बढऩे दिए, पानी के बिल माफ किए, प्राईवेट स्कूलों की फीसों पर नकेल कसी और फसलों की बर्बादी होने पर किसानों को आज तक का सब से अधिक मुआवजा दिया गया। 

वहीं पंजाब में विरोधी पक्ष की बाखूबी जिम्मेदारी निभाते हुए एक साल में ही कांग्रेस के भ्रष्ट मंत्री (राणा गुरजीत सिंह) को मंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया। मुनीश सिसोदिया ने कहा कि जब दिल्ली सरकार बनी थी तब दिल्ली का बजट 32 हजार करोड़ था आज 53 हजार करोड़ तक पहुंचा दिया है। पारदर्शिता के साथ इकठ्ठे हुए पैसे को केजरीवाल सरकार लोक हितों के लिए खुल कर इस्तेमाल कर रही है। सिसोदिया ने कहा कि 'आप' की राजनीति दूसरी रिवायती पार्टियों से इस लिए अलग है कि हम केवल अपने वोटरों के लिए ही नहीं बल्कि हर नागरिक के हकों और हितों के लिए काम करते हैं। इस लिए आम आदमी पार्टी की राजनीति की पंजाब, देश और समूचे समाज की जरूरत है। इस लिए पिछली गलतियों और छोटे -मोटे मतभेदों को भूलाकर हौंसले के साथ आगे बढऩे की जरूरत है। सिसोदिया ने पार्टी को गांवों, मोहल्लों और बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते पंजाब की सभी 13 लोक सभा सीटों पर जीत दर्ज करने का आह्वान किया। इस दौरान ही डा. बलवीर सिंह ने मुनीश सिसोदिया और सुखपाल सिंह खहरा की मौजूदगी में शाहकोट उप-चुनाव के लिए रत्न सिंह ककड कलां को पार्टी का उम्मीदवार ऐलान किया।   

 

Tags: Manish Sisodia , Sukhpal Singh Khaira , Aman Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD