Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कठुआ मामला : सांजी राम ने दुष्कर्मी बेटे को बचाने के लिए की थी बच्ची की हत्या

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 27 Apr 2018

Last updated on: Apr 27, 2018, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मरी के कठुआ में आठ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मुख्य आरोपी सांजी राम ने जांचकर्ताओं को बताया कि जब उसे यह पता चला कि उसका लड़का भी घुमंतू समुदाय की लड़की के अपहरण और दुष्कर्म में शामिल है, तब उसने अपने बेटे को बचाने और घुमंतू समुदाय में डर पैदा करने के लिए लड़की की हत्या कर दी।अपराध शाखा के सूत्रों ने बताया कि सांजी राम ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसे पीड़िता से दुष्कर्म होने की जानकारी घटना के चार दिन बाद मिली।एक सूत्र ने बताया, “जब सांजी राम को यह पता चला कि उसका बेटा विशाल भी लड़की से दुष्कर्म करने वालों में शामिल है, उसने निश्चय कर लिया कि पीड़िता को अब जीवित नहीं छोड़ा जा सकता।”जांचकर्ताओं के सामने हुए खुलासे के अनुसार, एक अन्य नाबालिग आरोपी यानी सांजी राम के भतीजे ने लड़की का अपहरण करने के दिन, 10 जनवरी को पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया था। भतीजे ने सांजी राम को बताया कि उसके बेटे विशाल ने भी पीड़िता से दुष्कर्म किया है।  इस खुलासे के बाद पीड़िता की हत्या करने से सांजी राम को अपने दो मकसद पूरे होते नजर आए।  एक तो वह घुमंतू समुदाय को गांव से बाहर खदेड़ना चाहता था और उसे अपने बेटे को भी जेल जाने से बचाना था।  सबूत मिटाने की गरज से उसने बच्ची की हत्या कर दी। जांचकर्ताओं ने बताया कि सांजी राम ने अपने एक मित्र से कार लाने के लिए कहा, ताकि शव को ठिकाने लगाया जा सके। सूत्र ने बताया कि जब उसके मित्र ने कार लाने में असमर्थता जताई तो सांजी राम ने अपने बेटे और अन्य आरोपियों से शव को ‘देवस्थान’ से दूर कहीं फेंकने के लिए कहा।  यहीं पर पीड़िता को बंधक बनाकर बार-बार दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। पीड़िता का शव 17 जनवरी को जंगलों में मिला था। इसके सबूत मिटाने के लिए सांजी राम ने दो पुलिसकर्मियों- एक उपनिरीक्षक और एक हेड कांस्टेबल को चार लाख रुपये दिए थे। अपराध शाखा ने उन्हें भी मामले में अभियुक्त बनाया है। मुख्य आरोपी ने खुलासा करते हुए कहा कि पीड़िता को शांत रखने के लिए भांग पिलाया गया था। एक दैनिक हिंदी अखबार ने तो फर्जी खबर छापकर दुष्कर्म की बात झूठी साबित करने की कोशिश की। अखबार के इस बेशर्म कृत्य का विरोध करते हुए हाल ही में पटना में इसी अखबार के कार्यक्रम का कई नामचीन कवियों ने बहिष्कार किया था।

 

Tags: Asifa , CRIME NEWS JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD