सुनंदा की मौत की जांच तेज करें : शिंदे
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली(आईएएनएस) , 20 Jan 2014
Last updated on: Jan 20, 2014, 00:00 IST
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सोमवार को कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस से केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत की जांच में तेजी लाने के लिए कहा है। शिंदे ने सोमवार को एक समारोह से इतर पत्रकारों को बताया, "उन्होंने (शशि थरूर) मुझे चिट्ठी लिखकर जांच में तेजी लाने के लिए कहा। मैंने पहले ही मामले से संबद्ध लोगों से इसके लिए कहा दिया है और वे इस पर काम कर रहे हैं।"शशि थरूर ने रविवार को शिंदे को चिट्ठी लिखकर उनसे अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत की जांच में तेजी लाने के निर्देश देने का अनुरोध किया था। सुनंदा 17 जनवरी को दिल्ली के एक होटल में अपने कमरे में मृत पाई गई थीं।शशि थरूर ने कहा, "मीडिया में बिना सोचे विचारे निरंतर व्यक्त की जा रही अटकलों को पढ़ना भयावह है।" केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरूर ने अपनी पत्नी की मौत की जांच में पूरा सहयोग देने का वादा किया है। इसके अलावा शशि थरूर ने कहा है कि जल्द से जल्द सच्चाई सामने आनी चाहिए।