Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

दिल्ली को चैंपियन बनाकर आईपीएल को अलविदा कहना चाहूंगा : गौतम गंभीर

गौतम गंभीर
गौतम गंभीर
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Apr 2018

Last updated on: Apr 05, 2018, 00:00 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने गुरुवार को कहा कि लीग का 11वां संस्करण उनके लिए आखिरी होगा और उनकी पूरी कोशिश होगी कि वह अपने घरेलू टीम को चैपियन बनाने के बाद ही इसे अलविदा कहें। गंभीर आईपीएल के शुरुआती तीन सत्र में दिल्ली के कप्तान थे। इसके बाद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स का दामन थाम लिया था। गंभीर अपनी कप्तानी में कोलकाता को दो बार चैंपियन भी बना चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर से दिल्ली की कप्तानी संभाली है और उनकी कोशिश होगी कि वह दिल्ली को पहला आईपीएल खिताब दिलाएं। गंभीर ने गुरुवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा," मेरी पूरी कोशिश होगी कि जहां से मैंने आईपीएल शुरू किया था, वहीं से इसे खत्म करूं, लेकिन खिताबी जीत के साथ। दिल्ली की टीम में इस बार काफी अच्छे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।"उन्होंने साथ ही कहा," टीम के पास इस बार आस्ट्रेलिया को दो बार विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के रूप में बेहद अनुभवी और आक्रामक कोच भी हैं। निश्चित रूप से इससे टीम को काफी फायदा होगा। टीम के सभी खिलाड़ी इस बार कुछ नया करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।"यह पूछे जाने पर कि कोलकाता को दो बार चैंपियन बनाने के बाद दिल्ली भी उनकी कप्तानी में चैंपियन बनेगी। गंभीर ने कहा ," कोई भी टीम खिताब तभी जीतती है जब टीम के सभी सदस्य अपना सामूहिक योगदान देते हैं। टीम को चैंपियन बनाने में कप्तान का कम, खिलाड़ियों का ज्यादा योगदान होता है। दिल्ली में भी कोलकाता की तरह ही काफी अच्छे खिलाड़ी हैं, बस उन्हें सही समय पर सही प्रदर्शन करने की जरुरत है।"

 

Tags: Gautam Gambhir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD