Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पी.एन.बी. में बड़े घोटाले का खदशा !

जंडियाला गुरु का कारोबारी ,वीरू मल मुल्ख राज राइस मिल वाले, गुलशन जैन उर्फ काऊ शाह ने कई व्यापारियों को लगाया चूना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (कुलजीत सिंह)

जंडियाला गुरु , 03 Apr 2018

Last updated on: Apr 03, 2018, 00:00 IST

जंडियाला गुरु के वीरू मल मुल्खराज राइस मिल वाले गुलशन जैन उर्फ काऊ शाह ने पंजाब नेशनल बैंक का तथा अनाज मंडी के व्यापारियों का बहुत सारा पैसा हडप कर गायब हो गया ! प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरु मल मुल्खराज राइस मिल वाले काऊ शाह जो जंडियाला गुरु के बहुत पुराने चावल व्यापारी हैं , की पंजाब नेशनल बैंक में 2009 से लिमिट चल रही थी ! जिसमें 31 मार्च तक उन्होंने लेना-देना भी किया था ! पर अचानक ही 1 अप्रैल से यह व्यक्ति गायब हो गया ! मौके पर पहुंचे फूड सप्लाई विभाग के डी.एफ.एस.ओ. रविंद्र सिंह बांठ ने हमारे पत्रकार को जानकारी देते हुए बताया कि हमारे विभाग ने 20 मार्च को इस शैलर में पढ़े हुए अपने माल की गिनती की थी ! जो बिल्कुल पूरी मिली थी ! इसके इलावा पनग्रेन के जनरल मैनेजर अमनदीप सिंह,  पनसप तथा वेयरहाउस के अधिकारियों ने भी कहा कि हमारा माल भी इस शैलर के गोदामों में पड़ा है !  इस माल की गिनती शुरू कर दी गई है ! जिसको एक-दो दिन लग सकते हैं ! इस माल की गिनती के अंदाजे से ही पता लग सकेगा कि खरीद एजेंसियों का कुल कितना नुकसान हुआ है ! इस विषय में बात करते हुए पंजाब नेशनल बैंक के चीफ पी.एस. चौहान ने कहा कि वीरू मल मुल्खराज राइस मिल वालों की हमारे पास कुल 200 करोड़ की, दो लिमट चल रही हैं ! पर हमारे बैंक के पास इनका स्टॉक,  इमारतें, फैक्ट्री की मशीनें तथा जमीन गिरवी पड़ी है ! जिस का हिसाब लगाया जा रहा है ! हिसाब किताब के बाद ही सही नुकसान की शिकायत पुलिस को दी जाएगी ! इस घोटाले के बारे में बात करते हुए आडतियां यूनियन के प्रधान राकेश कुमार बस्सी ने कहा कि अनाज मंडी जंडियाला गुरु के लगभग 80-90 आडतीयों से खरीद किये माल का बकाया जो अंदाजन 15-16 करोड रुपए है तथा इसी तरह और भी मंडियों के व्यापारियों का पैसे का भुगतान इस व्यक्ति के पास बकाया है ! इस संबंध में डी.एस.पी. जंडियाला गुरु ने कहा कि हमारे पास अभी तक बकायदा कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई ! जब भी हमारे पास कोई शिकायत दर्ज करवाएगा, हम इस मामले को अपने उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाकर कानूनी कार्रवाई करेंगे  !

 

Tags: SCAM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD