Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

बाली भगत ने गांधीनगर अस्पताल में ‘स्वच्छत्ता पखवाडा‘ शुरू करवाया

सभी भागीदारों से अस्पतालों में स्वच्छत्ता बनायें रखने में योगदान देने का आग्रह किया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 01 Apr 2018

Last updated on: Apr 01, 2018, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत ने आज राजकीय गांधीनगर अस्पताल में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत राश्ट्र स्तरीय स्वच्छत्ता अभियान के एक हिस्से के रूप में ‘स्वच्छत्ता पखवाडा‘ शुरू करवाया।ये राज्य स्तरीय विषेश अभियान स्वास्थ्य सेवा, परिवार कल्याण निदेशालय तथा पीएचई विभाग के सीसीडीयू के सहयोग से राज्य राश्ट्रीय मिशन द्वारा आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में राज्यभर के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को लिया जायेगा तथा विभिन्न सामाजिक/धार्मिक तथा गैर सरकारी संगठनों की सक्रिय भागीदारी के साथ एक बडा स्वच्छत्ता अभियान शुरू किया जायेगा।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक विषेश प्रयास के अंतर्गत देश को स्वच्छ बनाने के उद्देष्य से 2 अक्तूबर 2014 को एक राश्ट्र स्तरीय स्वच्छत्ता अभियान शुरू करवाया था। उन्होंने कहा कि स्वच्छत्ता एक स्वस्थ्य जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है तथा इस नेक काम के लिए समाज के सभी लोगों को सामुहिक प्रयास करने चाहिए।इस शुभ अवसर पर मंत्री ने लोगों को ‘स्वच्छत्ता शपथ‘ दिलाई तथा उनसे पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए जागरूकता बढाने का आग्रह किया। उन्होंने अस्पताल के परिसर में पौधारोपण कर पौधारोपण अभियान भी शुरू करवाया।निदेशक परिवार कल्याण डॉ समीर मट्टू, स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ चन्द्र प्रकाश, सीएमओ जम्मू, डॉ संजय तुर्की, गांधीनगर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए डी एस मंहास, एमएस,एसएसएच डॉ अरूण शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता, अल्प संख्यक चिकित्सक, पैरा मेडिक, आशा वर्कर तथा एनएचएम एवं सीसीडीयू के कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Bali Bhagat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD