Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

अविश्वास प्रस्ताव पर गतिरोध बरकरार, लोकसभा दिनभर के लिए स्थगित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Mar 2018

Last updated on: Mar 27, 2018, 00:00 IST

लोकसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि दोनों पक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर बहस चाहते हैं, इसके बावजूद हंगामे की वजह से मंगलवार को भी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू नहीं हो सकी। सदन की कार्यवाही 11 बजे सुबह शुरू होते ही हंगामे की वजह से इसे दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।सदन के दोबारा शुरू होते ही स्थिति में कोई बदलाव नजर नहीं आया और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम(अन्नाद्रमुक) के सदस्य अध्यक्ष के आसन के समीप इकट्ठे हो गए। पिछले हफ्ते प्रदर्शन कर रही तेलंगाना राष्ट्र समिति(टीआरएस) ने ऐसा नहीं किया और अविश्वास प्रस्ताव को अपना समर्थन दिया।तेलगू देशम पार्टी(तेदेपा) और वाईएसआर कांग्रेस को छोड़कर, कांग्रेस और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) ने भी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।सदन में हंगामे के बावजूद, खड़गे ने कहा कि विपक्ष बहस करना चाहता है।

उन्होंने हंगामे के बीच कहा, "50 से ज्यादा सांसद अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन कर रहे हैं.. हम बहस चाहते हैं।"अनंत कुमार ने भी दोहराया कि सरकार बहस के लिए तैयार है, लेकिन साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर अन्य पार्टियों के अविश्वास प्रस्ताव का अनुसरण करने का आरोप लगाया।कुमार ने कहा, "मैं सभी से अपील करता हूं.. सरकार बहस के लिए तैयार है। हमारे पास सदन के अंदर और बाहर समर्थन है।"उन्होंने कहा, "कांग्रेस अब हाशिये की पार्टी बन गई है..यह गठबंधन के अन्य साथियों का अनुसरण कर रही है, यहां तक कि अविश्वास प्रस्ताव में भी। खड़गेजी को आत्मावलोकन करना चाहिए।"सदन में लगातार व्यवधान के बाद, अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि वह अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर सकतीं और विपक्षी पार्टियों के जबरदस्त हंगामे के बीच उन्होंने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।बजट सत्र का दूसरा चरण काफी हंगामेदार रहा है। पांच मार्च से शुरू हुए इस चरण में बजट भी हंगामे के बीच बिना बहस के ही पारित किया गया। यह लगातार सातवां दिन है, जब हंगामे की वजह से अविश्वास प्रस्ताव पर बहस नहीं कराया जा सका।

 

Tags: Lok Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD