Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

मांगों के क्रियान्वयन पर कार्ययोजना चाहते हैं अन्ना हजारे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Mar 2018

Last updated on: Mar 26, 2018, 00:00 IST

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने सोमवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार कृषि उत्पादों के उचित मूल्य, लोकपाल व लोकायुक्त की नियुक्ति और चुनाव सुधार की उनकी मांगों के क्रियान्वयन पर एक कार्ययोजना पेश करे तो वह अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर देंगे। उन्होंने यह घोषणा ऐसे समय की, जब महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने उनसे मुलाकात की और कथित रूप से उनसे कहा कि मोदी सरकार उनकी मांगों को मानने के लिए तैयार है।अन्ना ने रामलीला मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, "आज(सोमवार) एक मंत्री मुझसे मिलने आया था और उसने कहा कि सरकार हमारी मांगों को मानने के लिए तैयार है। लेकिन मैंने उनसे कहा कि सरकार को हमें यह लिखित में देना होगा कि कैसे वह हमारी मांगों को पूरा करेगी। उन्हें हमें सूचित करना होगा कि यह कैसे होगा और इसकी समय सीमा क्या होगी।"उन्होंने कहा, "मुझे बताया गया है कि इस बारे में विस्तृत जानकारी कल(मंगलवार) दोपहर को दी जाएगी। हम इसे पढ़ेंगे और फिर इसके(भूख हड़ताल तोड़ने के बारे) बारे में सोचेंगे। जब तक इसका ठोस समाधान नहीं निकल जाता, मैं अपना अनशन समाप्त नही करूंगा।"महाजन ने पत्रकारों से कहा, "हजारे के साथ बैठक सकारात्मक रही और इसके लिए समय सीमा जल्द ही तय की जाएगी।"केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को अन्ना से मुलाकात कर सकते हैं।हजारे ने कहा, "अगर सरकार ने हमारी मांगें मान ली और बाद में वादे से मुकर गई तो, वह फिर से रामलीला मैदान आएंगे।"इसबीच, सोमवार को उनकी भूख हड़ताल का चौथा दिन होने के बावजूद, लोगों की संख्या कम रही और दोपहर में यहां लगभग 2,000 लोग ही मौजूद थे।

 

Tags: Anna Hazare

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD