हमीरपुर की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करके आगे बढक़र कार्य कर रही है। खेतों में काम करती हुई महिलाएं नजर आती हैं, पशुपालन का कर्य हो, घर परिवार को संभालने की बात हो, धार्मिक कार्य हो, सामाजिक और राजनैतिक कार्यक्रमों की बात हो महिलाएं हर जगह अपनी जिम्मेदारियों को बाखूवी से निभा रही हैं। यह बात हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने टौणी देवी में महिला मंडल पुरस्कार योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए भी हमें मिलजुल कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों से आहवान करते हुए कहा कि वे बच्चियों को सैिनटरी नैपकिन का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर भी घर-घर जाकर नेपकिन दे रही हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं के ब्रेसट कैंसर की नियमित जांच करने के लिए मेमोग्राफी के अतिरिक्त ऐसी छोटी मशीने भी मंगवाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि हर पंचायत में यह सुविधा उपलब्ध हो जिसकी आशा वर्कर भी आसानी से जांच कर सकती है।उन्होंने कहा कि युवाओं मे दिन प्रतिदिन बढ़ता नशे का सेवन चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हम सबका का नैतिक कर्तव्य है कि इस सामाजिक बुराई को रोकने के लिए मिलजुल कर आगे आएं।उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को रेलवे नेट वर्क से जोडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऊना हमीरपुर रेलवे लाईन पर 21 सौ करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे जिसमें से 102 करोड़ रूपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि भानुपल्ली, बिलासपुर, लेह रेलवे लाईन क लिए 120 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि नंगल, उना, तलबाड़ा जिसमें मात्र 8 किलोमीटर हिमाचल का एरिया शेष बचा है उसके लिए भी 80 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली एआईएमएस की तरह ही बिलासपुर में एआईएमएस कालेज और पीजीआई चंडीगढ़ की तरह ही ऊना में कालेज बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर मेडिकल कालेज में इसी सत्र से मेडिकल की कक्षाएं आरंभ की जांएगी। उन्होंने बताया कि इा कालेज में 100 सीटें एमबीबीएस और 50 सीटें नर्सिंग की होगी। उन्होंने बताया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 5 नए केन्द्रीय विद्यालय और एक पासपोर्ट कार्यालय स्वीकृत किया गया है। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 13 महिला मंडलों को सम्मानित किया। उन्होंनें प्रथम स्थान पर रहने वाले महिला मंडल कटियार ग्राम पंचायत सराकड़ को 30 हजार रूपए तथा दूसरे स्थान पर रहने वाले महिला ग्राम पंचायत उटपुर के महिला मंडल गाहरा मंडयार को 25 हजार रूपए और तीसरे स्थान पर ग्राम पंचायत स्वाहल पंचायत के महिला मंडल भाटी को 20 हजार रूपए तथा चौथे स्थान पर ग्राम पंचायत सिकांदर के महिला मंडल जागृति को 15 हजार रूपए की राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने टपरे पंचायत के दरकोटी गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 4 लाख 57 हजार रूपए दिए जा चुके हैं , उन्होंने सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 3 लाख रूपए स्वीकृत किए।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह, सुमन चौहान, अंकुश दत्त शर्मा, वीरेन्द्र ठाकुर, विजय बहल, पुष्पा, तिलक राज, अभयवीर लवली, अभिषेक मनु, अर्चना चौहान, सुनील चौहान, पीओ डीआरडीए सुनील चंदेल , बीडीओ टौणी देवी यशपाल वर्मा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।