Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

445 करोड़ के एक अन्य बैंक घोटाले में मामला दर्ज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Mar 2018

Last updated on: Mar 23, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने बैंक घोटाले के एक अन्य मामले में शुक्रवार को आईडीबीआई के महाप्रबंधक सहित 31 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आईडीबीआई बैंक द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद महाप्रबंधक बट्टू रामा राव, पूर्व मुख्य महाप्रबंधक आर. दामोदरन, 21 एग्रेगेटर समूहों और बैंक कर्मियों पर फर्जी दस्तावेजों से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा मछली पालन ऋण के तहत 445.32 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।बैंक ने पिछले साल 14 दिसंबर को मामला दर्ज करते हुए कहा था कि उसने राव को बर्खास्त कर दिया है।बैंक ने आरोप लगाया कि आईडीबीआई की हैदराबाद के बशीराबाद शाखा में कार्यरत राव तथा चेन्नई शाखा में दामोदरन तथा बैंक कर्मियों की मिलीभगत से 21 एग्रेगेटर समूहों के लगभग 220 कर्जदारों ने केसीसी तथा मछली पालन पर उपलब्ध ऋण व अन्य ऋण सुविधाओं के तहत आईडीबीआई की विभिन्न शाखाओं से जारी करा लिया था।यह ऋण साल 2009-08, 2010-11 और 2011-12 के दौरान जारी किए गए।

बैंक के अनुसार 21 दलों द्वारा फर्जी दस्तावेजों तथा दिखाई गई सम्पत्ति से अधिक के मान पर कुल 192.98 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया। बैंक ने अलग-अलग ऋण को विभिन्न तारीखों पर डूबा हुआ कर्ज (एनपीए) घोषित कर दिया।बैंक की शिकायत के अनुसार 30 सितंबर, 2017 तक 220 कर्जदारों पर कुल कर्ज 445.32 करोड़ रुपये था।प्राथमिकी में दर्ज अन्य व्यक्तियों में आदिलक्ष्मी समूह के एम.एल. राव, एस. सुधाकर समूह के समयमंथूला सुधाकर, एन.वी. सुब्बा राजू समूह से नदीमपल्ली वेंकट, सुब्बा राजू, के.एस.वी. प्रसाद राजू, नदीमपल्ली रामा राजू, टी.सी. वेंकटेश्वर राव, पी.एस. चौधरी और बी.सी. रेड्डी व अन्य लोग हैं।सीबीआई ने बैंक समिति के सात सदस्यों पर भी आपराधिक षड्यंत्र रचने, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक कृत्य करने का मामला दर्ज किया है।

 

Tags: CBI , SCAM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD