Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल खेल के क्षेत्र में फिर चमकेगा पंजाब, नई खेल नीति ने बदली दिशा: मीत हेयर लोगों की सेवा में हाज़िर हैं हर कांग्रेसी वर्कर - गुरजीत सिंह औजला भगवंत मान ने बठिंडा वासियों से की अपील: बस एक बठिंडा वाला कील ही बचा है, इस बार इसको भी निकाल दीजिए पापियों का साथ भगवान भी नहीं देताः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू परनीत कौर ने कहा पूरा पटियाला जिला मेरा परिवार, बहु बनकर आई, बेटी जैसा प्यार मिला भगवंत मान ने फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र में किया चुनाव प्रचार वाईपीएस स्कूल के छात्र हरगुन सिंह आहलूवालिया ने 97.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया एन.के शर्मा के चुनाव कार्यालय उद्घाटन पर उमड़ा जनसैलाब ऋचा चड्ढा, तृप्ति डिमरी से लेकर विक्की कौशल तक - 8 किरदार जो अपनी छोटी भूमिकाओं के बावजूद स्क्रीन पर छाए रहे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेंट किया स्मृति चिन्ह जिला निर्वाचन अधिकारी कम जिलाधीश ने 'स्वीप' टीम द्वारा तैयार किये गये गीत 'वोट मैं जरूर पाउणी आ'का वीडियो जारी किया अमृतसर की आवाज उठाने वाले नेता को दें अपना वोट- बाबर औजला पंजाब की मंडियों में अब तक पहुंचे गेहूं की हुई 100 प्रतिशत खरीद : हरचंद सिंह बरसट धनबल को जवाब देकर जनता ही बचा सकती है लोकतंत्रः मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

हमारे खिलाफ साजिश रची जा रही : एन.चंद्रबाबू नायडू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमरावती (आंध्र प्रदेश) , 23 Mar 2018

अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए जाने की अटकलों के बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) सांसदों से कहा कि 'हमारे खिलाफ साजिश रची जा रही है।' तेदेपा प्रमुख ने सांसदों व पार्टी के शीर्ष नेताओं को सतर्क रहने और किसी भी मुश्किल का सामना करने के लिए तैयार रहने की सलाह दी।पार्टी के सांसदों के साथ संसद के घटनाक्रम की जानकारी लेने के लिए एक टेलीकांफ्रेंस में नायडू ने फिर से शंका जताई कि भाजपा उन्हें, उनके बेटे नारा लोकेश व दूसरे तेदेपा नेताओं पर मामला लगाकर निशाना बना सकती है क्योंकि वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)से बाहर निकल गए हैं।तेदेपा प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा दक्षिण भारत में राजनीतिक नेतृत्व को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत तेदेपा का मतलब मजबूत आंध्र प्रदेश है, लेकिन वाईएसआर कांग्रेस पार्टी व जन सेना का इस्तेमाल कर पार्टी को कमजोर करने की कोशिश हो रही है।नायडू ने आरोप लगाया कि 'भाजपा ने जो तमिलनाडु में किया उसे आंध्र प्रदेश में दोहराकर राज्य को राजनीतिक रूप से अस्थिर करने की कोशिश कर रही है।

'भाजपा, वाईएसआर कांग्रेस व जन सेना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "मैं राजनीति में लोगों की सेवा करने के लिए आया हू, साजिश रचने के लिए नहीं। इस बात को तीनों पार्टियों को दिमाग में रखना चाहिए।"नायडू की टिप्पणी तीनों पार्टियों के तेदेपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने को लेकर आई है। इन आरोपों में नायडू व उनके बेटे लोकेश को निशाना बनाया जा रहा है। लोकेश नायडू सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।भाजपा नेता विष्णु कुमार राजू ने गुरुवार को तेदेपा सरकार पर पट्टीसीमा परियोजना में भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया और नियंत्रक व लेखा महापरीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट का हवाला दिया।विधानसभा में नायडू ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि उसी सीएजी ने मोदी सरकार में कई मुद्दों पर गलतियां पाई हैं।नायडू ने तीनों पार्टियों पर पोलावरम परियोजना में इसी तरह का आरोप लगाने पर निंदा की।उन्होंने कहा, "जब हम राजग में थे तो कोई भ्रष्टाचार के आरोप नहीं थे। राजग को छोड़ने के बाद कैसे हम अचानक भ्रष्टाचारी हो गए।"तेदेपा आंध्र प्रदेश के विशेष दर्जे से इनकार व 2014 में राज्य के विभाजन के समय की गई दूसरी प्रतिबद्धताओं की की मांग को नहीं माने जाने के बाद राजग से बाहर हो गई है।

 

Tags: N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD