Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अतिरंजित आरोपों के कारण असहाय हूं : मेहुल चोकसी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Mar 2018

Last updated on: Mar 20, 2018, 00:00 IST

हीरा व्यापारी और 13,540 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में सह-आरोपी मेहुल चोकसी ने कहा है कि विभिन्न जांच एजेंसियों द्वारा लगाए गए कई अतिरंजित आरोपों के कारण वह अपना बचाव करने में पूरी तरह से असहाय महसूस कर रहा है और उसे घर लौटने पर अपनी सुरक्षा को लेकर डर है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को भेजे गए दो पृष्ठ के पत्र में चोकसी ने डायमंड आर यूएस, स्टेलर डायमंड और सोलर एक्सपोर्ट्स में साझीदार होने की बात खारिज कर दी है। पत्र पर 16 मार्च की तारीख दर्ज है।इन कंपनियों पर चोकसी के भांजे नीरव मोदी की कंपनियों फायरस्टार इंटरनेशनल और फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल के साथ लेनदेन का आरोप है। वह (नीरव) भी पीएनबी घोटाले में आरोपी है। सीबीआई ने 14 फरवरी को दर्ज अतिरिक्त प्राथमिकी में इन कंपनियों के नाम दर्ज किए हैं। इस मामले में पूछताछ के लिए चोकसी को 16 मार्च को सीबीआई के सामने पेश होने के लिए समन भेजा गया था। चोकसी ने कहा है कि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उसका पार्सपोर्ट निलंबित कर दिया गया है, लिहाजा उसका भारत लौटना संभव नहीं है। चोकसी ने कहा है, "अब तक, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (मुंबई में) ने मुझसे संपर्क नहीं किया है और मेरा पासपोर्ट निलंबित है। आपके प्रति मेरे मन में बेहद सम्मान है और आपको भरोसा दिलाता हूं कि मैं भारत यात्रा करने को लेकर कोई बहाना नहीं बना रहा हूं।" 

उसने कहा है, "मैं फिर दोहराता हूं कि मैं विदेश में हूं और मैंने पहले भी आपके द्वारा भेज गए नोटिस का जवाब दिया है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिन मुद्दों को मैंने उठाए, उन्हें अभी तक सुलझाया नहीं गया है, जिससे सुरक्षा को लेकर मेरा भय काफी बढ़ गया है।"उसने सीबीआई द्वारा बैंक घोटाले से संबंधित एक अन्य मामले में अपना नाम दर्ज किए जाने पर सवाल उठाया है, "आप अच्छी तरह जानते जानते हैं कि मेरा डायमंड आर यूएस, स्टेलर डायमंड, सोलर एक्सपोर्ट्स से कोई लेना-देना नहीं है।" चोकसी ने कहा है, "न तो मैं इन कंपनियों में साझेदार हूं और न मेरा तीनों कंपनियों से कोई लेना-देना है।" उसने कहा है कि विभिन्न एजेंसियों द्वारा उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है और "जिस तरह से अतिशयोक्तिपूर्ण आरोप लगाए गए हैं, उसने मुझे पूरी तरह से असहाय कर दिया है।" चोकसी ने कहा है कि वह विदेश में अपने कारोबार में व्यस्त है और अपुष्ट आरोपों की वजह से भारत में व्यापार बंद होने के कारण मुद्दों के समाधान के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। चोकसी इस साल जनवरी में अपने भांजे और पारिवारिक सदस्यों के साथ देश से फरार हो गया था। उसने कहा हे कि चिकित्सकों ने उसे चार-छह महीने तक यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। 

 

Tags: SCAM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD