Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

नरेंद्र मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत बिगाड़ दी : मनमोहन सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Mar 2018

Last updated on: Mar 18, 2018, 00:00 IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर भारत की अर्थव्यवस्था की हालत खराब करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार ने जम्मू एवं कश्मीर विवाद को लेकर कुप्रबंधन का परिचय दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री ने सरकार के ढाई युद्ध लड़ने को तैयार रहने के बयान को खोखला वादा करार दिया। उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के वादे को जुमला करार दिया। मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। जब मोदीजी (2014 में) चुनाव प्रचार कर रहे थे, तब उन्होंेने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन वे वादे पूरे नहीं किए गए।" पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, "भाजपा ढाई युद्ध लड़ने की बात करती है लेकिन जब पर्याप्त रक्षा खर्च प्रदान करने की बात आती है तो यह अब तक खोखले वादे ही प्रतीत होते हैं। "उन्होंने बताया, "आज हमारे देश का रक्षा व्यय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.6 फीसदी है जो रक्षा संबंधी हमारी चुनौतियों को पूरा करने की दृष्टि से अपर्याप्त है।"

कांग्रेस नेता ने नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर लागू करने के तरीके की आलोचना की और कहा कि भाजपा ने हर साल दो करोड़ रोजगार पैदा करने का वादा किया था। उन्होंने कहा, "हमने तो दो लाख नौकरियां भी नहीं देखी। इसके बजाय नोटबंदी के संबंध में बगैर सोचे-विचारे लिए गए फैसले और जल्दबाजी में जीएसटी लागू करने के फैसले से तमात रोजगार समाप्त हो गए।" मनमोहन ने कहा, "मोदीजी ने खुद कहा कि हम छह सालों में किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। अब अगर आपको छह सालों में किसानों की आय दोगुनी करनी है, तो आपको न्यूनतम 12 प्रतिशत विकास दर की जरूरत है और यह नामुमकिन है। इसलिए उनका यह बयान भी एक 'जुमला' है।" सिंह ने यहां कांग्रेस के अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली सरकार ने छोटे और मझोले उद्योग के लिए समस्या खड़ी कर दी और अनौपचारिक क्षेत्र के लिए भी समस्या पैदा किया है। तीन दिवसीय अधिवेशन का समापन रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संबोधन के साथ हुआ। 

 

Tags: Dr Manmohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD