Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

नरेंद्र मोदी की विदेश नीति व्यक्तिगत, दिशाहीन : आनंद शर्मा

आनंद शर्मा
आनंद शर्मा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Mar 2018

Last updated on: Mar 18, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने विदेश नीति को निजी बना दिया है, जो भ्रमित है और ध्यान एवं दिशा से भटकी हुई है। पार्टी ने अपने 84वें पूर्ण अधिवेशन के दौरान कहा कि मोदी की अपने पूर्ववर्तियों की उपेक्षा करने और आजादी के बाद से देश की उपलब्धियों को कमतर करने की प्रवृत्ति से विदेश में देश की विश्वसनीयता कम हुई है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने विदेशी नीति पर प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपने दुष्प्रचार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पार्टी के पूर्ववर्तियों के प्रति असम्मान दिखाने के लिए मोदी की निंदा करते हुए कहा, "यह कांग्रेस पार्टी या इसके नेताओं का अपमान नहीं है बल्कि देश का अपमान है।"प्रस्ताव के मुताबिक, "विदेश नीति में निरंतरता होनी चाहिए और इसे व्यापक राष्ट्रीय समर्थन मिलना चाहिए। दुर्भाग्यवश, भाजपा सरकार ने इसे बाधित कर दिया है।"

प्रस्ताव के मुताबिक, "सरकार का दुष्प्रचार उस पर ही भारी पड़ा है, जिस वजह से भारत के कई प्रमुख साझेदारों से संबंध बिगड़े हैं। सरकार की विदेश नीति भ्रमित और दिशा एवं ध्यान से भटकी हुई है।"उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री एक तरह की निजी विदेश नीति अपना रहे हैं।"प्रस्ताव के मुताबिक, "असहयोग आंदोलन में भारत की ऐतिहासिक भूमिका को नकारना और विदेश नीति में हमारी पूर्व उपलब्धियों को निरंतर खारिज करने से भारत-अफ्रीका फोरम सम्मेलन और बांडुंग सम्मेलन की 50वीं वर्षगांठ में नेहरू के योगदान की सराहना कर रहे विदेशी नेताओं के समक्ष अजीब सी स्थिति पैदा हुई है।""खेदजनक है कि सरकारी अधिकारियों के संबोधन से नेहरू के नाम और उनके योगदान को हटा दिया गया है।""आज विश्व अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में समग्र बदलाव से गुजर रहा है। यह अनिश्चितता और अप्रत्याशित बदलाव का दौर है। इससे हमारी विदेश नीति के समक्ष जटिल चुनौतियां खड़ी हुई है। तेजी से बदल रहे अनिश्चित वैश्विक परिदृश्य के लिए सोच समझ कर तैयार की गई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति जरूरी है।"

 

Tags: Anand Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD