Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

पूर्वोत्तर के विकास पर केंद्र का विशेष ध्यान : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंफाल , 16 Mar 2018

Last updated on: Mar 16, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र पूर्वोत्तर के राज्यों के संतुलित विकास के लिए लिए उनकी ओर विशेष ध्यान दे रहा है। मोदी यहां मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर एक सभा में बोल रहे थे। सिंह की सरकार की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि मणिपुर में गठबंधन सरकार के एक साल भी चलने पर सवाल उठाने वालों को सरकार ने सही जवाब दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकासपरक परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के साथ-साथ कानून व्यवस्था कायम करने, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, पारदर्शिता लाने और स्थायित्व कायम करने में भाजपा की अगुवाई में प्रदेश सरकार सफल रही है।विद्रोही तत्वों की ओर से हड़ताल की अपील के बावजूद मोदी की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी। प्रधानमंत्री ने खेलों में मणिपुर की मशहूर शख्सियतों बॉक्सर मैरी कॉम, भारोत्तोलक मीराबाई चानू, बॉडीबिल्डर थिंगबैजाम सरिता और तीरंदाज बांबायला देवी लायश्राम का जिक्र किया और कहा कि इन्होंने भारत का गौरव बढ़ाया है।मोदी ने यहां कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिनमें लुवांगशंगफाम क्रिकेट मैदान में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इससे मणिपुर के प्रतिभासंपन्न युवाओं को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री के साथ कई केंद्रीय मंत्री भी यहां पहुंचे थे। मोदी ने कहा वह इस बात से प्रसन्न हैं कि केंद्रीय मंत्रियों ने पूर्वोत्तर के 200 दौरे किए हैं।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में इंडियन रिजर्व बटालियन (भारतीय सुरक्षा वाहिनी) की 10 बटालियन शुरू करने को अंतिम रूप दे दिया जा रहा है जिनमें से दो मणिपुर में होंगी। इनमें 2,000 युवाओं को नौकरियां मिलेंगी।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD