Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा

 

सरकार उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा हेतु वचनबद्ध है- चौ. लाल सिंह

Listen to this article

5 Dariya News

जम्मू , 15 Mar 2018

वन एवं पर्यावरण मंत्री चौ. लाल सिंह ने आज लोगों के मध्य उपभोक्ता अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा जन समस्याओं के निवारण हेतु प्रक्रिया को मजबूत बनाने पर बल दिया।मंत्री ने यह बात आज राजकीय महिला कालेज परेड के सभागार में राज्य उपभोक्ता अधिकार दिवस को दर्शाने हेतु उपभोक्ता सुरक्षा संस्थान के प्रधान द्वारा आयोजित एक समारोह में छात्रों, उपभोक्ता अधिकार कार्यक्रमों, नगर समाज सदस्यों, व्यापारियों तथा सरकारी कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कही।जीसीडब्ल्यु परेड की प्रिंसिपल डॉ. हेमला अग्रवाल, पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ता सोहेल काजमी, पूर्व पीएससी सदस्य के.बी. जंडियाल, संयुक्त नियंत्रण बी.एस. सम्बयाल के अतिरिक्त रिटेलर एसोसिएशन के प्रधान यशपाल गुप्ता तथा वन एवं सम्बंधित विंगों के वरिश्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।यह कार्यक्रम युवाओं के मध्य जम्मू व कश्मीर के उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम 1987 से सम्बंधित जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित किया गया था।आम लोगों के मध्य उपभोक्ता अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए मंत्री ने कहा कि ‘जागो ग्राहक जागो’ सभी के लिए सतर्क संकेत होना चाहिए।मंत्री ने उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए सरकार के समक्ष आ रही नई चुनौतियों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से एकल कर व्यवस्था लागू हुई है जिससे अधिनियम को सुदृढ बनाने में भी सहायता होगी। 

उन्होंने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं के अधिकारों की संरक्षक है तथा इसने मौजूदा उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम को अक्षरशः लागू करने के लिए प्रत्येक कदम उठाया है।मंत्री ने विभिन्न व्यापारियों तथा सम्बंधित एनजीओ से लोगों के मध्य उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा करने हेतु मिलकर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने इस सम्बंध में नियमित जागरूकता शिविर आयोजित करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने जमीनी स्तर पर उपभोक्ता अधिनियम को लागू करने में सम्बंधित एनजीओ तथा अन्य संस्थाओं के सहयोग की मांग की।इसी बीच कालेज की छात्राओं ने भी सूचना अधिकार, निवारण अधिकार, उपभोक्ता शिक्षा अधिकार तथा सुरक्षा अधिकार सहित उपभोक्ता अधिकारों पर अपने विचार प्रकट किये। जागरूकता शिविरों को नियमित तौर पर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए पूर्व पीएससी सदस्य के.बी. जंडियाल ने कहा कि मुद्दों से सम्बंधित अनुचित कार्यों के खिलाफ आबाज उठाना सभी नागरिकों का कर्तव्य है,जिससे  सेवा आपूर्ति व्यवस्था में जबावदेही एवं पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।मापतोल विभाग के संयुक्त नियंत्रक वी.एस सम्बयाल ने भी जम्मू व कश्मीर उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम 1987 के अंतर्गत उपभोक्ता सशक्तिकरण हेतु बनाये गये विभिन्न कानूनों पर रोशनी डाली।जम्मू व कश्मीर राज्य उपभोक्ता सुरक्षा संस्था जम्मू के प्रधान डी.आर. दानिश ने भी इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए इस दिवस का महत्व बताया। 

 

Tags: Chaudhary Lal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD