Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दस वर्षों से शोपीस बनी हैं सैंज बाजार की स्ट्रीट लाईंटे

लाईंटें तो लगाई लेकिन पावर कनैक्शन देना भूला एनएचपीसी,उपतहसील मुख्यालय की गलियां रात को होती है अंधेरे में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 11 Mar 2018

Last updated on: Mar 11, 2018, 00:00 IST

उपतहसली सैंज का मुख्यालय सैंज बाजार की गलियां कई वर्षों से रात को नहीं चमकी हैं। देश के कई राज्यों को रोशन करने वाला सैंज क्षेत्र खुद अंधेरे में डूबा है। सैंज बाजार उपतहसील मुख्यालय हैं लेकिन यहां पर स्ट्रीट लाईंटों के उज्ज्वल न होने से यहां रात को अंधेरा पसरता है। प्रभावित विस्थापित नेता झाबे राम ठाकुर के अलावा गौरव शर्मा, विजय कुमार, गुड्डू राम, द्वारका गौतम, अजय कुमार, अशोक कुमार, राजेंद्र शर्मा व सुनील शर्मा आदि ने बताया कि पार्वती परियोजना को निर्मित करने वाली एनएचपीसी ने 10 वर्ष पहले यहां बाजार को रोशन करने के लिए 18 स्ट्रीट लाईटें लगाई हैं लेकिन अब तक इन स्ट्रीट लाईटों को पावर कनैक्शन नहीं दिया गया है जिस कारण यह लाईटें खंभों में शो पीस बनकर लोगों को मुंह चिढ़ा रही है। उक्त लोगों का कहना है कि वे कई बार इस मामले को लेकर एनएचपीसी के अधिकारियों के पास गए लेकिन आज तक अधिकारियों के कान पर जूं भी नहीं रैंगी हैं। लोगों ने बताया कि एनएचपीसी ने चार लाख खर्च करके यह लाईटें लगाई है लेकिन पावर कनैक्शन न मिलने से जहां पैसे की बरबादी हुई है। वहीं, जनता को स्ट्रीट लाईट की सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र स्ट्रीट लाईटों का बहाल नहीं किया तो बाजार के लोगों को एनएचपीसी का घेराव करना पड़ेगा। 

गौर रहे कि सैंज बाजार में जहां उपतहसील है वहीं, पुलिस चौकी, कॉलेज, आईटीआई व अन्य कई मत्वपूर्ण कार्यालय हैं। दिन को जहां यहां पर खूब भीड़ लगी रहती है वहीं रात के समय भी खूब चहल पहल होती है लेकिन गलियों में अंधेरा होने के कारण लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिलाओं व स्कूल व कॉलेज की छात्राओं को तो भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों को मांग है कि शीघ्र इन स्ट्रीट लाईटों को बहाल किया जाए अन्यथा इन लाईटों को उखाड़ के ले जाए। लोगों ने स्थानीय विधायक से भी मांग की है कि एनएचपीसी को आदेश दें कि शीघ्र स्ट्रीट लाईटों को बहाल करें। हैरानी इस बात की है कि दस वर्ष पहले लाखों रूपए खर्च करके लाईटे लगा रखी हैं लेकिन उनमें अभी तक एक बार भी रोशनी दिखाई नहीं दी। उधर, स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि यदि ऐसा है तो शीघ्र पार्वती परियोजना को पावर कनैक्शन देने के आदेश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्वती परियोजना को ही इन स्ट्रीट लाईटों का बिल अदा करना पड़ेगा। 

कया कहते हैं सुरेंद्र शौरी, विधायक बंजार

मेरे ध्यान में मामला नहीं है यदि ऐसा है तो स्ट्रीट लाईटों को पावर कनैक्शन देने के शीघ्र आदेश जारी किए जाएंगे।

 

Tags: Problem

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD